{"_id":"5b54a0ae4f1c1bb8538b4a9f","slug":"shrimad-bhagwat-in-amar-ujaleswar-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सोमवार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सोमवार से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 Jul 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
amar ujaleshwar mandir
- फोटो : amar ujala
बांदल घाटी स्थित अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार से 29 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा वाचन बाल व्यास पंडित अनुज उनियाल करेंगे। कथा के पहले दिन सोमवार सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कथा होगी।
विज्ञापन
बादल घाटी स्थित अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भावगत कथा सोमवार से शुरू होगी। कथा वाचक पंडित अनुज उनियाल ने बताया कि कथा शुरू होने से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में पीपीसीएल, सरखेत, मालदेवता, केशरवाला गांव समेत आसपास के क्षेत्र की महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
कलश यात्रा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों की परिक्रमा के बाद अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे से श्रीमद्भागवत की शुरुआत होगी। कथा का समापन 29 जुलाई को सुबह सात बजे भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद दोपहर एक बजे प्रसाद विरतण और भंडारा होगा।
विज्ञापन
