{"_id":"6ae09683989c3e32970cc6f8","slug":"sapiens-school-students-won-12-medals-at-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1099833-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेपियंस स्कूल के विद्यार्थियों ने पीईएफआई में जीते 12 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेपियंस स्कूल के विद्यार्थियों ने पीईएफआई में जीते 12 पदक
Tue, 27 Oct 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर के विद्यार्थियों ने पीईएफआई उत्तराखंड राज्य चैंपियनशिप में कुल 12 पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। शतरंज प्रतियोगिता में अन्वेषा उनियाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। योग प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में आलोक, अंडर-12 वर्ग में मिष्टी और अंडर-14 वर्ग में दिव्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युवराज ने अंडर-14 वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में अंडर-12 वर्ग से आध्या, शालिनी, आराध्या, प्रगति, वंशिका तथा अंडर-10 वर्ग से मनस्वी और अन्वी शामिल हैं। यह चैंपियनशिप भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त पीईएफआई की ओर से कराई गई थी। विद्यालय निर्देशिका रश्मि गोयल और प्रधानाचार्या गीता नेगी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने रमनीक और संध्या को उनके मार्गदर्शन के लिए सराहा। संवाद
विज्ञापन