फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh news Two Youths Swept Away In ganga Guides Pritam and Ankit Turn Saviors

Rishikesh: लक्ष्मणझूला के पास गंगा की तेज धारा में बहे दो युवक, गाइड प्रीतम और अंकित बने देवदूत, ऐसे बचाई जान

Mon, 25 May 2026 08:52 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 25 May 2026 08:52 PM IST
सार
Register For Event

पैरामाउंट टूर कैलासगेट मुनि की रेती के गाइड प्रीतम चौहान और अंकित चौहान पर्यटकों को रीवर राफ्टिंग करवा रहे थे। तभी उन्होंने गंगा की तेज धाराओं में दो युवकों को बहते देखा।

विज्ञापन
Rishikesh news Two Youths Swept Away In ganga Guides Pritam and Ankit Turn Saviors
युवकों की जान बचाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लक्ष्मणझूला पुल के समीप गंगा की तेज धारा में बह रहे दो युवकों के लिए पैरामाउंट टूर के गाइड प्रीतम चौहान और अंकित चौहान देवदूत बनकर आए। थ्रो बैग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गाइडों ने युवकों का रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल बचा लिया। 

विज्ञापन


घटना 25 मई शाम करीब पांच बजे लक्ष्मणझूला पुल के नीचे हिल्टन रैपिड के पास हुई। पैरामाउंट टूर कैलासगेट मुनि की रेती के गाइड प्रीतम चौहान और अंकित चौहान पर्यटकों को रीवर राफ्टिंग करवा रहे थे।
विज्ञापन


Rishikesh: दोस्तों के साथ तपोवन घूमने आया नोएडा का युवक स्नान के दौरान गंगा में डूबा, एसडीआरएफ ने निकाला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उन्होंने गंगा की तेज धाराओं में दो युवकों को बहते देखा। गाइड अंकित ने बताया कि राफ्टिंग के दौरान उन्हें पहले केवल एक ही युवक का सिर दिखाई दे रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद थ्रो बैग की मदद से दूसरे युवक को भी खोजकर सकुशल रेस्क्यू किया गया। दोनों को सुरक्षित राफ्ट में बैठाया गया।

 जान बचने के बाद दोनों युवक डरे सहमे थे। बचे हुए युवकों में से रोशन ने बताया कि वह लक्ष्मणझूला के ही रहने वाले हैं। स्नान के दौरान उसका दोस्त गंगा की तेज धाराओं में बहने लगा। दोस्त को बचाने के लिए वह भी आगे बढ़ गया और दोनों तेज बहाव में बहने लगे। गंगा नदी रीवर राफ्टिंग के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि प्रीतम और अंकित पहले भी कई बार राफ्टिंग के दौरान नदी में डूबते हुए पर्यटकों की जान बचा चुके हैं।

कहा शासन-प्रशासन को ऐसे साहसी और कुशल गाइडों को सम्मानित करना चाहिए। गाइड प्रीतम और अंकित ने बताया कि हिल्टन रैपिड में बहाव बहुत तेज था। एक युवक पानी के अंदर था, जिसे ढूंढना मुश्किल था। थ्रो बैग और टीम वर्क से दोनों की जान बचाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed