Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution Accused Constable arrested in rudrapur

देह व्यापार के मामले में फरार कांस्टेबल गिरफ्तार, तीन आरोपी भेजे जा चुके जेल

Mon, 06 Jan 2020 09:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jan 2020 09:46 PM IST
सार
Register For Event

  • बागेश्वर कोतवाली में तैनात था गिरफ्तार कांस्टेबल, किया गया था सस्पेंड   

विज्ञापन
Prostitution Accused Constable arrested in rudrapur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस ने देह व्यापार कराने के मामले में फरार चल रहे कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बागेश्वर कोतवाली में तैनात था, जिसे सस्पेंड कर दिया गया था। एक माह पहले ही आरोपी 15 दिन की छुट्टी लेकर गया था और उसके बाद से अनुपस्थित था।

विज्ञापन


कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में कांस्टेबल की पत्नी सहित तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जुलाई 2019 में संजयनगर खेड़ा निवासी एक महिला ने नाबालिग बेटी के गायब होने के मामले में गणेश गार्डन तीनपानी निवासी दो महिलाओं के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद पिंकी के घर दबिश देकर किशोरी को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


एक महिला के घर से एक और किशोरी बरामद हुई थी। दोनों महिलाओं ने एक अन्य महिला पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मामले में पुलिस ने बागेश्वर में तैनात सिपाही राजेश कुमार की पत्नी को जेल भेज दिया था। महिला और उसके साथी तीन महीनों से एस्कार्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार चला रहे थे।

वे नाबालिगों को रुपये का लालच देकर धंधे में धकेला करते थे। पुलिस ने दीपा के साथ ही दीप्ति को भी पकड़ा था। एसओ विद्यादत जोशी ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया था कि वह खुद ही पीड़ित थी। पूरे गिरोह में  उसका पति राजेश और बंटी भी लिप्त थे। राजेश की भूमिका की गहराई से पड़ताल की गई।

इसमें पता चला कि राजेश ग्राहक लाने के साथ सौदा करने का काम करता था। वह पत्नी के साथ पूरी तरह से धंधे में लिप्त था। इस मामले में बंटी को पूर्व में जेल भेजा गया था। रविवार की रात दक्ष चौक के पास दबिश देकर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed