फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Promoting tourism In Uttarakhand 35 new ropeways proposed under Parvatmala scheme

Budget 2022: चुनौती की चट्टानों पर रोप-वे करेंगे सफर आसान, पर्वतमाला योजना के तहत 35 नए रोपवे का प्रस्ताव

Wed, 15 Jun 2022 01:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Jun 2022 01:09 PM IST
सार
Register For Event

गौरीकुंड-केदारनाथ, गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब, रानीबाग-नैनीताल, पंचकोटी-नई टिहरी, खलियाटॉप-मुनस्यारी, ऋषिकेश-नीलकंठ और औली से गौरसों रोप-वे परियोजनाओं के लिए नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड से अनुबंध किया जा चुका है।इस साल इन परियोजनाओं के काम शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
Promoting tourism In Uttarakhand 35 new ropeways proposed under Parvatmala scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पहाड़ की दुश्वारियों के बीच रोमांचक सफर को आसान बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने में रोप-वे अहम किरदार अदा करेंगे। सरकार ने इस बार के बजट में इन रोप-वे का जिक्र करते हुए अपनी योजना भी रखी है। बजट में बताया गया है कि सुरकंडा देवी रोप-वे का निर्माण होने के साथ ही मई से उसका संचालन शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस साल देहरादून-मसूरी, ठुलीगाड़-पूर्णागिरी और जानकी चट्टी-यमुनोत्री रोप-वे परियोजना को सरकार तेजी से आगे बढ़ाएगी। इसके अलावा गौरीकुंड-केदारनाथ, गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब, रानीबाग-नैनीताल, पंचकोटी-नई टिहरी, खलियाटॉप-मुनस्यारी, ऋषिकेश-नीलकंठ और औली से गौरसों रोप-वे परियोजनाओं के लिए नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड से अनुबंध किया जा चुका है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...साइबर ठगी का जाल: KBC से फोन आया तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना, 25 लाख गंवाने के बाद सामने आया सच

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल इन परियोजनाओं के काम शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने पर्वतमाला परियोजना के तहत हाल ही में सड़क परिवहन नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड को 35 नए रोप-वे का प्रस्ताव दिया है, जिस पर मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed