फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army Soldier Sexual assault Mentally weak Girl in gopeshwar

सेना के जवान ने दिव्यांग युवती से किया दुराचार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 15 Mar 2019 09:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Soldier Sexual assault Mentally weak Girl in gopeshwar
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी सेना में है और इन दिनों छुट्टी आया था। पुलिस के अनुसार युवती (24) मानसिक रूप से कमजोर है। वह 13 मार्च की रात को पड़ोस में दूध देने जा रही थी तभी एक व्यक्ति उसे जबरन क्षेत्र में ही निर्माणाधीन भवन में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

युवती जब घर लौटी तो उसने घटना के बारे में अपनी मां को बताई। युवती ने बताया कि आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पीड़िता की मां ने थाना गोपेश्वर में मामले की लिखित तहरीर दी।

पुलिस ने शुक्रवार को युवती का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेना में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed