गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव: परिणाम घोषित, हिमांशु अध्यक्ष और सचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक काबिज
गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव चुनाव के बाद देर शाम परिणाम जारी हुए। अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप के हिमांशु भंडारी ने जीत दर्ज की।
विस्तार
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम देर शाम घोषित हुए। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद देर शाम तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप के हिमांशु भंडारी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 3301 मत पड़े, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के भुवन चमोली को 1796 मत मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर छात्रम संगठन के पुलकित अग्रवाल को 2991 मत मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रीति वर्मा को 2046 मत पड़े। सचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक बहुगुणा ने 2708 मत मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे पंकज को 2375 मत मिले। सह-सचिव पद पर अमन कुनियाल ने 1694 मत हासिल कर जीत दर्ज की। रनर रही निशा को 1652 मतों पर संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर रामस्वरूप का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वहीं दूसरी ओर विवि प्रतिनिधि पद पर आइसा के युवराज ने 2979 मत हासिल की जीत प्राप्त की, जबकि छात्रा प्रतिनिधि पद पर सुनिधि सिंह 2105 मत हासिल कर विजयी रही।
छात्र संघ चुनाव के लिए बिड़ला परिसर में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना शुरू की गई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती ने बताया कि निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे एसीएल हॉल में आयोजित किया जाएगा।
पांच हजार से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट
चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में कुल 8,776 में से पांच हजार से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें छात्रों की तुलना में छात्राओं का उत्साह अधिक नजर आया। चुनाव के दौरान बिड़ला परिसर के मुख्य गेट पर समर्थकों की दिनभर नारेबाजी के चलते एनएच पर बार-बार लंबा जाम लगा रहा, हालांकि डीएसपी अनुज कुमार और कोतवाल कुलदीप सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.