{"_id":"68fcb5592f48e044c00b115d","slug":"finance-department-sought-action-report-on-administrative-and-financial-irregularities-in-ayurveda-university-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: आयुर्वेद विवि में प्रशासकीय व वित्तीय अनियमितता, वित्त विभाग ने तलब की कार्रवाई की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: आयुर्वेद विवि में प्रशासकीय व वित्तीय अनियमितता, वित्त विभाग ने तलब की कार्रवाई की रिपोर्ट
Sat, 25 Oct 2025 05:13 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:13 PM IST
आयुर्वेद विवि में वित्त विभाग ने दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व नियम विरुद्ध दिए गए वित्तीय लाभ की वसूली करने की शर्त पर विवि को 125 करोड़ की राशि जारी थी। धनराशि मिलने के बाद विवि ने कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को नहीं दी।
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितता
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रशासकीय व वित्तीय अनियमितताओं पर वित्त विभाग ने कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में वित्त विभाग ने सचिव आयुष को पत्र जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है।आयुर्वेद विवि में कर्मचारियों के नियम विरूद्ध पदोन्नति व अन्य वित्तीय अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए वित्त विभाग ने विश्वविद्यालय को दी जाने वाली राशि रोक थी।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2023-24 में वित्त विभाग ने दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व नियम विरुद्ध दिए गए वित्तीय लाभ की वसूली करने की शर्त पर विवि को 125 करोड़ की राशि जारी थी। धनराशि मिलने के बाद विवि ने कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को नहीं दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....Haridwar: नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभांरभ, 36 घंटे का निर्जला व्रत, महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन
अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल की ओर से सचिव आयुष को पत्र जारी कर विश्वविद्यालय में नियम विरूद्ध वित्तीय लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा गलत तरीके से वेतन निर्धारण कर दिए गए वित्तीय लाभ कर्मचारी या जिम्ममेदार अधिकारियों से वसूली की कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया।