{"_id":"578285fa4f1c1b4b507fa7ff","slug":"fiancee-went-missing-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर से मिलने गया युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर से मिलने गया युवक लापता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
लापता
- फोटो : demo pic
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव का युवक लापता हो गया। वह मंगेतर से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुकेश चौहान (23) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी शेरपुर की सगाई कुछ समय पहले अंबाड़ी गांव थाना विकासनगर निवासी एक युवती से हुई थी।
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की सुबह मुकेश घर से बाइक लेकर निकला। उसने घर वालों से मंगेतर के घर अंबाड़ी जाने और फिर वहां से कालसी स्थित काली मंदिर जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
मंगेतर से मिलने पहुंचा ही नहीं युवक
जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। मंगेतर के यहां संपर्क साधा तो पता चला कि वह वहां आया ही नहीं। इस पर चिंतित परिजनों ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने कालसी मंदिर के बाहर उसकी बाइक लावरिस हालत में बरामद की है। पुलिस और डॉग स्क्वॉयड टीम ने मंदिर के आसपास के साथ ही अमलावा नदी और जंगल में खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
युवक की जाटोवाला थाना सहसपुर गांव में मोबाइल की दुकान है। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिस युक की खोजबीन में जुटी है।