{"_id":"6a88bb06a7e3007f7e0678a8","slug":"ex-servicemen-in-energy-corporations-are-not-receiving-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1047847-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ऊर्जा निगमों में पूर्व सैनिकों को नहीं मिल रहा समान वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ऊर्जा निगमों में पूर्व सैनिकों को नहीं मिल रहा समान वेतन
Sat, 22 Aug 2026 02:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन संघर्ष मोर्चा ने ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों पर उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ न देने का आरोप लगाया। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि अन्य विभागों ने इस संबंध में आदेश का पालन किया है लेकिन ऊर्जा निगम में यह नहीं हो रहा।
उन्होंने अस्पताल रोड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता में बताया कि उच्च न्यायालय ने 2018 में उपनल कार्मिकों को समान वेतन देने का निर्देश दिया था। इसके बाद शासन ने तीन फरवरी 2026 को सभी विभागों को यह लाभ देने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया है। नेगी ने इसे पूर्व सैनिकों के साथ नाइंसाफी बताया। उन्होंने सरकार से तत्काल लाभ प्रदान करने की मांग की। मोर्चा पूर्व सैनिकों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र ही शासन में दस्तक देगा। इस दौरान दिलबाग सिंह और ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा भी मौजूद रहे। संवाद