फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity system in Kedarnath Dham will now be more efficient Uttarakhand news

Uttarakhand: केदारनाथ धाम में बिजली की व्यवस्था अब और दुरुस्त होगी, 33 केवी सब स्टेशन का किया जाएगा निर्माण

Wed, 08 Oct 2025 01:55 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Oct 2025 01:55 PM IST
सार
Register For Event

केदारनाथ धाम में यूपीसीएल द्वारा आधुनिक बिजलीघर तैयार किया जा रहा है। इससे धाम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। 

विज्ञापन
Electricity system in Kedarnath Dham will now be more efficient Uttarakhand news
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम में बिजली की व्यवस्था अब और दुरुस्त होगी। इसके लिए यूपीसीएल यहां 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण करेगा जो अत्याधुनिक तकनीकी से लैस होगा। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि केदारधाम में नया 33/11 केवी बिजलीघर स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस बिजलीघर के निर्माण कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके पूर्ण होने से केदारनाथ धाम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। केदारनाथ धाम में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सीजन के दौरान बढ़ती हुई विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए यूपीसीएल द्वारा यह आधुनिक बिजलीघर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह बिजलीघर केदारनाथ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को अधिक स्थिर बनाएगा तथा प्रतिकूल मौसम या आपातकालीन परिस्थितियों में भी त्वरित विद्युत बहाली को संभव करेगा। इससे क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। परियोजना के तहत अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित 33/11 केवी बिजलीघर स्थापित किया जा रहा है, जिसकी कुल क्षमता 2x5 एमवीए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आरएसएस के 100 वर्ष पूरे; शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर जोर, 20 लाख परिवारों तक पहुंचेगा संघ

यह बिजलीघर आधुनिक सुरक्षा उपकरणों, उन्नत नियंत्रण प्रणाली और उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों से सुसज्जित होगा।  एमडी अनिल कुमार ने कहा कि केदारनाथ धाम प्रदेश की धार्मिक आस्था का केंद्र है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यूपीसीएल प्रदेश के दुर्गम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक आधुनिक विद्युत सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूर्णतः संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed