फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Fake Certificate Scam Court Middleman Named Conspiracy Angle Emerges Read All Updates

देहरादून: प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: कचहरी का बिचौलिया बीच में, लापरवाही नहीं साजिश, पकड़े गए आरोपी ने उगले नाम

Fri, 25 Sep 2026 05:50 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 25 Sep 2026 05:50 PM IST
सार
Register For Event

अब तक कर्मचारियों की लापरवाही मानकर चल रही जांच में एक नए नाम ने पूरे मामले की दिशा बदल दी है। पुलिस पूछताछ में कचहरी में पकड़ रखने वाले निजी व्यक्ति का जिक्र सामने आने के बाद फर्जीवाड़े के पीछे सेटिंग और साजिश की कड़ी तलाशने लगी है।

विज्ञापन
Dehradun Fake Certificate Scam Court Middleman Named Conspiracy Angle Emerges Read All Updates
प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी तक यह मामला सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही तक सीमित माना जा रहा था। इसी के चलते प्रशासन ने दो लेखपालों को निलंबित भी कर दिया है लेकिन अब पुलिस की पूछताछ में बिचौलिया भी इस खेल के केंद्र में आया है। धीरज ने बिचौलिया का नाम लिया है। ऐसे में जब उसने सेटिंग की बात की तो इसके साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह फर्जीवाड़ा एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में धीरज श्रीवास्तव ने बताया है कि रूपेश ने जब उससे दाखिलों के संबंध में बात की तो उसने भी अपने एक साथी से आगे बात की। इसके बाद उसके साथी ने भी एक व्यक्ति का नाम लिया। उसने बताया कि उसका एक साथी है जो देहरादून की कचहरी में अच्छी खासी पैठ रखता है। उसकी बड़ी सेटिंग है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सरकारी आदमी नहीं बल्कि कोई निजी व्यक्ति है। ऐसे में षड्यंत्र के बात को यहां और भी ज्यादा बल मिलता है। बल इस बात से कि जब बात सेटिंग की है तो किसी न किसी अफसर या कर्मचारी से तो बात जरूरी की गई होगी। आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा उसका सत्यापन भी होगा। सत्यापन किस तरह से और किन चीजों से बचकर करना है यह सब बातें तय हुई होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी प्रमाणपत्र मिलेगा। इसमें न सिर्फ शुरुआती कड़ी लेखपाल बल्कि एसडीएम के डिजिटल सिग्नेचर करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर तक शामिल हो सकते हैं। बता दें कि प्रशासन की जांच समिति की संस्तुति के आधार पर दो लेखपालों को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। लापरवाही और षड्यंत्र भले ही छोटे कर्मचारियों ने किया हो लेकिन आंच इस मामले में बड़े अफसरों पर भी आ सकती है। इसका कारण है कि अंत में तो अफसरों के डिजिटल सिग्नेचर पर ही प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि जांच की आंच से अफसर कब तक बचे रहेंगे या फिर आंच वहां तक पहुंचेगी भी या नहीं।



ये भी पढे़ं...बदरीनाथ धाम में DJ पर बवाल:  सेना के देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव पर उठे सवाल, जिला प्रशासन ने पल्ला झाड़ा

दो डाटा एंट्री ऑपरेटरों को भी हटाया

प्रशासन की संयुक्त जांच समिति ने दो लेखपालों और दो डाटा एंट्री ऑपरेटरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की थी। लेखपालों पर कुछ दिन पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। जबकि दो डाटा एंट्री ऑपरेटरों को भी सदर एसडीएम ने काम से बाहर कर दिया है। ये दोनों डाटा एंट्री ऑपरेटर एसडीएम सदर की डीएससी यानी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट का काम देख रहे थे। एसडीएम सदर डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि दोनों से फिलहाल काम नहीं लिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed