फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Bank manager sued for Rs 40 lakh fraud during demonetization

देहरादून : नोटबंदी के दौरान 40 लाख की धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर पर मुकदमा

Tue, 04 Aug 2020 01:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Aug 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Dehradun: Bank manager sued for Rs 40 lakh fraud during demonetization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

उपभोक्ताओं के खातों से 40 लाख रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने कॉरपोरेशन बैंक की मुख्य शाखा के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मैनेजर पर नोटबंदी के दौरान ग्राहकों के खातों में बिना अनुमति लेनदेन करने का भी आरोप है।

विज्ञापन


कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया कि सोसायटी एरिया, सुभाष नगर निवासी दीपक शर्मा पुत्र वीके शर्मा ने वर्ष 2016 में अपनी फर्म एमएस इंटरप्राइजेज का करंट अकाउंट राजपुर रोड स्थित कारपोरेशन बैंक की मुख्य शाखा में खुलवाया। इस खाते की लिमिट 15 लाख रुपये स्वीकृत की गई थी। तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रवीन डंगवाल ने लोन के नाम पर समय-समय पर कई कागजातों पर उनसे हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन


दीपक शर्मा का आरोप है कि नोटबंदी के दौरान बैंक मैनेजर बिना अनुमति उसके खाते से लाखों रुपये का लेन-देन करता रहा। इसी बीच उनके करंट अकाउंट की लिमिट बिना अनुमति 24 लाख कर दी गई। साथ ही बैंक के टारगेट पूरा करने का झांसा देकर मैनेजर ने दीपक की पत्नी के नाम से भी खाता खोल दिया। इस खाते से भी मैनेजर ने पांच लाख रुपये निकाल लिए। पत्नी के खाते की लिमिट भी बिना पूछे 16 लाख 50 हजार कर दी गई। जबकि उनकी पत्नी कभी बैंक गई ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि मैनेजर ने उनकी एक परिचित महिला का खाता और उनके भांजे का खाता भी खुलवा दिया। इन खातों से भी बिना अनुमति पैसे निकाले गए। दीपक का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने इन खातों से लगभग 40 लाख रुपये निकाले। इसी दौरान प्रवीन डंगवाल का पुणे तबादला हो गया। दूसरे मैनेजर ने खाता एनपीए हो जाने का नोटिस दीपक शर्मा के नाम पर भेज दिया। जिससे उसे बैंक धोखाधड़ी का पता लगा। दीपक का आरोप है कि धोखाधड़ी में बैंक के अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed