फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cyber crime: Five Lakh rupees fraud with army soldier in almora

सेना के जवान के खाते से जालसाजों ने उड़ाई रकम, ब्लैंक चेक लगाकर हड़पे लोन के पांच लाख रुपये

Fri, 17 Jul 2020 11:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Jul 2020 11:57 PM IST
सार
Register For Event

  • झांसे में लेकर खाता संबंधी पर्सनल जानकारी भी ले ली थी
  • राजस्व पुलिस ने अज्ञात पर आईटी एक्ट में दर्ज किया केस

विज्ञापन
Cyber crime: Five Lakh rupees fraud with army soldier in almora
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जालसाजों ने अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लॉक के सरोली गांव निवासी सैनिक के व्यक्तिगत बैंक खाते से जालसाजी कर पर्सनल लोन में मिले पांच लाख रुपये हड़प लिए। उन्होंने लोन लेते समय बैंक के एजेंट को चार ब्लैंक चेक दिए थे। यहीं से जालसाजी शुरू हुई और खाते की पूरी राशि हड़प ली गई। राजस्व पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ग्राम सरोली पिलखोली निवासी करन पांडे पुत्र तारा दत्त पांडे ने एक्सिस बैंक की बठिंडा शाखा पंजाब से पिछले दिनों पांच लाख का पर्सनल लोन लिया था। लोन की उक्त राशि उनके बैंक खाते में मिली। करन का कहना है लोन राशि मिलने के तुरंत बाद उनके खाते से 45 हजार की राशि अचानक निकल गई। उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो बताया गया कि राशि चेक से निकाली गई है।
विज्ञापन


पूर्व में करन ने लोन स्वीकृत कराने के लिए चार ब्लैंक चेक एजेंट को दिए थे। एजेंट के खिलाफ शिकायत करने के लिए उन्होंने गूगल सर्च से एक्सिस बैंक के उपभोक्ता कस्टमर केयर का फोन नंबर लिया और कस्टमर केयर से बोल रहे व्यक्ति ने करन से कहा कि उनके 45 हजार रुपये खाते में वापस भेज दिए जाएंगे। इसके लिए कुछ प्रक्रियाएं हैं, उन्हें पूरा करना होगा। यहीं से ठगों ने झांसे में लिया और खाते संबंधी व्यक्तिगत जानकारी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक मोबाइल में आए ओटीपी (कोड) पूछकर खाते से 4.77 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं पिलखोली की आरएसआई ज्योति जोशी का कहना है कि जवान बठिंडा में तैनात है। शिकायत मिली हैं। लग रहा है कि गलत कस्टमर केयर नंबर से साइबर अपराधियों ने ठगी की है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामला साइबर सेल को भेजा गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed