फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress's decision to sing only half of Vande Mataram is anti-national: Dhami

वंदेमातरम आधा गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी : धामी

Fri, 21 Aug 2026 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Congress's decision to sing only half of Vande Mataram is anti-national: Dhami
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कांग्रेस का वंदेमातरम को आधा अधूरा गाने का फैसला देश विरोधी है। इसके साथ ही करोड़ों देशवासियों की भावना व शहीदों के सपनों पर कुठाराघात है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यसमिति में वंदेमातरम के दो पद गाने के फैसले पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पहले से यह करती रही है। तुष्टिकरण के लिए पहले भी वंदेमातरम को बांटा गया था। आजादी के बाद कांग्रेस ने फिर से वही दोहराया है। कांग्रेस को लगता है वंदेमातरम पूरा गाया गया तो देश के देवी देवताओं की स्तुति होगी। कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के लोगों को अपने शीर्ष नेताओं से पूछना चाहिए कि देवभूमि में यदि मां दुर्गा व लक्ष्मी की स्तुति नहीं की जाएगी तो किसकी स्तुति होगी। यहां मां नंदा सुनंदा, हाटकालिका, पूर्णागिरि, धारी देवी, जालपा देवी सहित कई स्थान हैं। इन स्थान के लोगों को भी कांग्रेस से पूछना चाहिए कि क्या वोट ही सबसे बड़ा होता है। कहा कि जब संसद कानून बना चुकी है तो उस कानून को न मानना देश विरोध की भावना ही माना जाएगा। कांग्रेस से देश के करोड़ों लोगों को प्रश्न करना चाहिए कि वंदेमातरम का विरोध क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed