फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress gears up to keep voters' names safe

Dehradun News: मतदाताओं का नाम सुरक्षित रखने को कांग्रेस ने कसी कमर

Sun, 23 Aug 2026 02:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 23 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Congress gears up to keep voters' names safe
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को तिलक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और घर-घर जाकर मतदाताओं की मदद करने का आह्वान किया। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी व प्रदेश महासचिव गौरव चौधरी और सह प्रभारी व प्रदेश सचिव भूपेंद्र नेगी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। गौरव चौधरी ने कहा कि मताधिकार प्रत्येक पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न रहे, इसलिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क करें। उन्होंने एसआईआर अभियान के दौरान लोगों को मिलने वाले नोटिसों के समाधान और मतदाता सूची में नाम, पते आदि की त्रुटियों को ठीक कराने में आमजन का सहयोग करने के सख्त निर्देश दिए। वहीं, सह प्रभारी भूपेंद्र नेगी ने अभियान के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की विशेष रूप से सहायता करने की अपील की।पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रदेश समन्वयक विपुल जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर कड़ी निगरानी और आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया में भी लोगों की मदद कर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश सचिव शम्मी प्रकाश, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, अभिनव ठाकुर, सलीम अहमद, वाजिद अली, अतुल शर्मा, हरीश ग्रोवर, समीर अंसारी, हर्ष गुरु, असद खान और फुरकान अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed