फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami press conference targets congress says party must respect public mandate Uttarakhand news

देहरादून: सीएम धामी की प्रेसकांफ्रेंस, कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलाएगी भाजपा

Thu, 22 Oct 2026 01:55 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 22 Oct 2026 01:55 PM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और झूठा नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। इसके तहत उत्तराखंड में श्रीनगर, देहरादून और रुद्रपुर समेत सभी 13 जिलों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
CM  Dhami press conference targets congress says party must respect public mandate Uttarakhand news
सीएम धामी की प्रेसकांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में जिस तरह के हालात बनाए गए, वे लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। इसका पहला चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन

आज गुरुवार को  प्रेस कांंफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने 60 साल तक केंद्र और राज्यों में सरकार चलाई, उसे जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश को पीछे धकेलने का काम किया। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से कांग्रेस को यह स्वीकार नहीं हो रहा है। धामी ने कहा कि कांग्रेस की सोच ऐसी रही है, मानो देश की सत्ता और संसद पर उसी का अधिकार हो।

विज्ञापन

लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार किया: सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी हताशा दिखा रहे हैं और नेता प्रतिपक्ष के पद की मर्यादा का ध्यान नहीं रख रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र किसी एक दल की जीत की गारंटी नहीं है। धामी ने बताया कि अभियान के तहत 31 अक्टूबर को श्रीनगर में बड़े स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएगी। दो नवंबर को देहरादून में विशाल पदयात्रा होगी, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। तीन नवंबर को रुद्रपुर में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रदेश के सभी 13 जिलों में पदयात्राएं होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से गढ़े जा रहे झूठे नैरेटिव की हकीकत जनता को बताई जाएगी। वोट हटाए जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरा तीन जगह से वोट हटाया गया। आज खटीमा में है। शुद्धिकरण किया गया। इसमें क्या बुराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

ज्ञानेश कुमार तो 2024 के बाद आए हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार तो 2024 के बाद आए हैं, जबकि कांग्रेस को कई साल से हार का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनादेश का सम्मान नहीं करती। लोकतंत्र में जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए। संविधान की प्रति लेकर चलना आसान है, लेकिन उसके मूल्यों का सम्मान करना भी जरूरी है। धामी ने कहा कि कांग्रेस के नेता रिजीम बदलने और बांग्लादेश बनाने जैसी बातें करते हैं। सवाल है कि क्या वे यहां भी वैसा माहौल बनाना चाहते हैं? कांग्रेस को भारत की जनता की अपेक्षाओं को समझना चाहिए।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की न्याय यात्रा का आगाज, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

जेन जी नहीं, इन जी है भारत की युवा पीढ़ी, युवा नॉलेजफुल और देश सुरक्षित हाथों में

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी जेन जी नहीं, बल्कि ‘इन जी’ यानी इंडियन जेनरेशन है। यह पीढ़ी नॉलेजफुल है। उन्हें लगता है कि देश सुरक्षित हाथों में जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बच्चों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन देश की युवा पीढ़ी की सोच बदल गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के साथ हमारा रिश्ता जीभ और दांत जैसा है। बच्चे हमारे हैं और सरकार भी बच्चों की है।

त्योहारों के समय विरोध से कारोबार प्रभावित होगा, 2000 करोड़ से अधिक का नुकसान होने की आशंका

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पर आपत्ति है तो उसे उचित मंच पर रखना चाहिए। विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन नवरात्र और विजयादशमी के समय विरोध करना उचित नहीं है। दीपावली पर बाजारों में अच्छा माहौल रहता है और कारोबार भी बढ़ता है। ऐसे में बाजार बाधित होने से 2000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि किसी अन्य त्योहार पर विरोध नहीं करते, बल्कि सनातन के सबसे बड़े पर्व के समय ऐसा करते हैं। जनता भी उनसे सवाल पूछ रही है।

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहना उत्तराखंड की जनता को हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि पहले यूनिवर्सिटी की मांग की जाती थी और जुमे की छुट्टी होती थी। दीपक के नाम में मोहम्मद जुड़ने पर कांग्रेस को लगाव हो गया। कांग्रेस की राजनीति और प्राथमिकताओं पर जनता सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि सभी को बराबर मौका मिले, इसके लिए सरकार ने मदरसों के लिए प्राधिकरण बनाया है। सरकार जब काम करती है तो कांग्रेस व्यवधान पैदा करती है।

धामी ने कहा कि कांग्रेस के नेता अलग-अलग समूहों में अलग-अलग बातें करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि क्या वे अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी इस तरह की यात्रा निकाली थी, लेकिन लोगों का समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बयान दिया था कि वे जनता के मुंह पर थूकते हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर भी झूठ फैलाया गया। वहां शुद्धिकरण का कारण कुछ और था, लेकिन कांग्रेस ने इसे गलत तरीके से पेश किया। जांच के बाद स्थिति सामने आई। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है, दूसरी तरफ महिलाओं के बारे में ऐसा आचरण कर रही है। इस दौरान प्रीतम सिंह के भाई का भी जिक्र किया गया।

पदयात्रा का उद्देश्य जनता के बीच फैलाए जा रहे झूठ को उजागर करना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा की पदयात्रा का उद्देश्य जनता के बीच फैलाए जा रहे झूठ को लेकर लोगों को जागरूक करना है। रेखा आर्या प्रकरण पर उन्होंने कहा कि दोनों 22 साल से साथ रह रहे हैं। आज तक आरोप क्यों नहीं लगाए गए? उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। जांच किसी के राजनीतिक फायदे की मंशा से नहीं होनी चाहिए। ये संवेदनशील मामले हैं, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। कोई भी गुनहगार बचना नहीं चाहिए।

सीएम करेंगे दलेर मेहंदी से बात
दलेर मेहंदी प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मिक्का और दलेर भाई से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed