केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को BSNL ने दिया 3G सेवा का तोहफा
बुधवार को केदानाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू होने जा रही है।
ऐसे में इससे पहले बीएसएनएल ने भी तीर्थयात्रियों को एक खास तोहफा दिया है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने केदारनाथ में मंगलवार से थ्री जी सेवा शुरू कर दी है।
ऐसे में अब तीर्थयात्री बिना किसी रुकावट के अपने परिजनों व रिश्तेदारों से बात कर सकेंगे।
पहले थी 2G की सेवा
बीएसएनएल के महाप्रबंधक (मोबाइल सेवा) सूर्यकांत ने बताया कि केदारनाथ में थ्री जी सेवा शुरू करने में काफी समस्याएं आई हैं।
लेकिन यात्रियों के लिए यह जरूरी था। यहां बीएसएनएल पहले से ही टू जी सेवा दे रहा था।
लेकिन इससे काफी परेशानी आती थी। संचार सेवा ठप होने से लोग काफी परेशान होते थे।
लेकिन अब ग्राहक बीटीएस थ्री जी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।