फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar News: Youth Done Nine Year Old Boy Murdered by Cricket bat

उत्तराखंड: नौ साल के बच्चे ने चिढ़ाया तो गुस्से से भर गया युवक, बैट से पीटकर कर दी हत्या

Wed, 27 Jan 2021 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Jan 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar News: Youth Done Nine Year Old Boy Murdered by Cricket bat
मृतक राकेश - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट थाना क्षेत्र के सूपी गांव में घर में घुसे एक युवक ने नौ वर्षीय बालक की क्रिकेट के बल्ले से पीट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सूपी गांव का रहने वाला राकेश कुमार (9) पुत्र मंगल राम 25 जनवरी की रात बड़े भाई भरत कुमार (15) के साथ कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला कैलाश राम (20) पुत्र मलक राम खिड़की के रास्ते कमरे में घुसा।
विज्ञापन


उसने आते ही कमरे में रखा क्रिकेट का बैट उठाया और राकेश के सिर पर चार-पांच वार किए जिससे मासूम राकेश बेहोश हो गया। भरत अपने माता-पिता को बुलाने दूसरे कमरे की ओर दौड़ा। इस दौरान आरोपी ने राकेश को उठाकर घर के अंदर रखी अटैची में डालकर बंद कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता ने राकेश को अटैची से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर भेज दिया। हल्द्वानी ले जाते राकेश ने अल्मोड़ा के पास दम तोड़ दिया।

आरोपी को राकेश का चिढ़ाना नहीं आया रास

राकेश के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कपकोट के थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 और 456 में मुकदमा दर्ज किया गया है।  

बताया जा रहा है कि राकेश ने कुछ दिन पूर्व कैलाश को चिढ़ाया था। राकेश का चिढ़ाना ही आरोपी को नागवार गुजरा और उसने यह कदम उठा लिया। ग्रामीणों के अनुसार दो महीने पहले ही आरोपी के पिता का देहांत हुआ है।

पिता की मौत के बाद से उसके व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। वह बात-बात पर लोगों से झगड़ा करता है। उसकी हरकतों को देखकर राकेश ने कैलाश को चिढ़ाया था। हालांकि हत्या के असल कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed