{"_id":"5f400b4ec1f30b28a924279a","slug":"assembly-election-2022-aam-aadmi-party-will-release-71-manifesto-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी तैयार करेगी 71 घोषणा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी तैयार करेगी 71 घोषणा पत्र
Fri, 21 Aug 2020 11:31 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:31 PM IST
- राज्य के सभी 70 विधानसभाओं के लिए अलग-अलग और प्रदेश स्तर का एक घोषणापत्र बनाया जाएगा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान न राज्य की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र भी तैयार किए जाएंगे। जबकि 71वां घोषणापत्र पूरे राज्य के विकास को देखते हुए तैयार कराया जाएगा। घोषणापत्र को तैयार करते समय संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से रायशुमारी की जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम आवास कूच करने वाले पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराए पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुकदमे दर्ज कर सरकार हमारी जुबान पर ताला लगाना चाह रही है लेकिन इस मंशा को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि मुख्यमंत्री को यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे पार्टी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच करानी चाहिए। लेकिन उल्टे इस मुद्दे को उठाने वाले आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए कृत संकल्प है। भाजपा-कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि दोनों राजनीतिक पार्टियों की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास का नया मॉडल लागू किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता राजीव मौर्य समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।