फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita murder case Suresh Rathore and Urmila Sanawar consented to narco test polygraph test also be conducted

अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर ने दी नार्को टेस्ट के लिए सहमति, पॉलीग्राफ टेस्ट भी होगा

Fri, 23 Oct 2026 09:08 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 23 Oct 2026 09:08 PM IST
सार
Register For Event

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट के साथ पॉलीग्राफ यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने पर भी सहमति जताई। उर्मिला सनावर ने मांग की कि उनका नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट पूरी मीडिया के सामने कराया जाए।

विज्ञापन
Ankita murder case Suresh Rathore and Urmila Sanawar consented to narco test polygraph test also be conducted
पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की भूमिका के संबंध में वायरल हुए ऑडियो और वीडियो की जांच के बीच शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति दे दी। दोनों विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन


दोनों ने नार्को टेस्ट के साथ पॉलीग्राफ यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने पर भी सहमति जताई। उर्मिला सनावर ने मांग की कि उनका नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट पूरी मीडिया के सामने कराया जाए। वहीं, सुरेश राठौर ने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही। उर्मिला की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। अदालत ने दोनों को 26 अक्तूबर को दोबारा पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


UK Top News: मीका की सीएम से अपील, उर्मिला-सुरेश पहुंचे सीबीआई कोर्ट, छात्राओं का शिक्षक पर बैड टच का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने वायरल ऑडियो से जुड़े मामले में नार्को टेस्ट के लिए सहमति लेने के उद्देश्य से दोनों को नोटिस जारी किया था। अदालत ने शुक्रवार को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। पूर्व विधायक सुरेश राठौर सुबह करीब 10:30 बजे अदालत पहुंचे। उन्होंने नार्को टेस्ट कराने की सहमति दी। इसके करीब आधे घंटे बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर भी कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने भी टेस्ट के लिए सहमति जताई।

दोनों की पेशी अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी के नाम को लेकर वायरल हुए ऑडियो-वीडियो की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, सहमति मिलने के बाद भी टेस्ट की प्रक्रिया और उससे संबंधित शर्तों पर आगे की कार्रवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed