{"_id":"6a8d931a9180df27840f7ba1","slug":"accident-in-chamoli-max-vehicle-overturned-on-dangtoli-motor-road-three-students-injured-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में हादसा: डांगतोली मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, तीन छात्राएं हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में हादसा: डांगतोली मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, तीन छात्राएं हायर सेंटर रेफर
Tue, 25 Aug 2026 06:38 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:38 PM IST
एक मैक्स टैक्सी मींग गधेरे से निलाड़ी-सनेड़ जा रही थी। डांगतोली गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार तीन छात्राओं को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
मैक्स वाहन हुआ हादसे का शिकार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार देर शाम मींग गधेरा-डांगतोली मोटर मार्ग पर एक मैक्स टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार महाविद्यालय मींग की तीन छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं को नारायणबगड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को एक मैक्स टैक्सी मींग गधेरे से निलाड़ी-सनेड़ जा रही थी। डांगतोली गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार तीन छात्राओं को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
रुड़की: पिरान कलियर में सालाना उर्स मेले के दौरान बवाल; दो पक्ष आपस में भिड़े, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को निजी वाहन से पीएचसी नारायणबगड़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सक डा. रिया घिल्डियाल ने बताया कि घायल छात्राओं में ममता (18) पुत्री यशपाल सिंह, लक्ष्मी (18) पुत्री कुंवर सिंह तथा खुशबू (18) पुत्री शिशुपाल सिंह, सभी मैदुनी गांव की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि ममता को काफी चोटें आई हैं, जबकि अन्य छात्राओं को भी गुम चोटें पहुंची हैं।
सभी घायल छात्राओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसआई देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटना स्थल का जायजा लिया।