{"_id":"5aabfb884f1c1bbe758b5c83","slug":"15212207352-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कुरुड़-माणखी सड़क पर डामरीकरण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कुरुड़-माणखी सड़क पर डामरीकरण कार्य रुकवाया
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। कुरुड़-माणखी मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य में अनियमितता की शिकायत पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मिट्टी के ऊपर से ही डामर बिछाने का आरोप लगाया था। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अलीम अख्तर ने ठेकेदार को सौ मीटर दायरे में किए गए डामर को उखाड़ कर दोबारा डामरीकरण के निर्देश दिए।
वर्ष 2012 में पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग ने पांच किलोमीटर कुरुड़-माणखी मोटर मार्ग का पहले फेज का निर्माण कार्य पूरा किया। अब दूसरे फेज में डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान पुष्कर लाल, महावीर नेगी, पुष्कर सिंह, दिनेश नेगी, नरेंद्र, कुंदन सिंह, राकेश रावत और प्रताप सिंह ने कहा कि डामरीकरण कार्य में गुणवत्ता की कमी है। शुक्रवार को खुनाणा गांव के ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पीएमजीएसवाई के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने देखा डामर आसानी से उखड़ रहा है। सहायक अभियंता दिवाकर ने भी डामर की गुणवत्ता में कमी पाई, जिस पर कार्य रुकवा दिया गया। लोगों ने कहा कि पीएमजीएसवाई की ओर से अभी तक प्रभावितों को मुआवजे का वितरण भी नहीं किया गया है। सड़क के मोड़ों पर भी हिल कटिंग कम की गई है। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई अलीम अख्तर का कहना है कि जिन स्थानों पर डामरीकरण में कमी पाई गई है, वहां दोबारा डामर बिछाया जाएगा। प्रभावितों को जल्द ही मुआवजे का वितरण कर दिया जाएगा।