फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Who is Lhuan-dre Pretorius? 20-year-old breaks Chris Gayle's T20 record
IND Inning
91/2 (18.5 ov)
Ruturaj Gaikwad 29(43)*
Rohit Sharma 59 (63)
IND elected to bat

क्रिस गेल का 13 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा?: 20 साल के इस बल्लेबाज ने मचाया तूफान, 79 पर बना डाले 188 रन

Sat, 03 Oct 2026 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Oct 2026 09:03 AM IST
सार
Register For Event

दक्षिण अफ्रीका के 20 वर्षीय लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 79 गेंदों में नाबाद 188 रन बनाए। उन्होंने क्रिस गेल के 2013 में बनाए 175 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
Who is Lhuan-dre Pretorius? 20-year-old breaks Chris Gayle's T20 record
प्रिटोरियस - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 20 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के घरेलू सीएसए टी20 चैलेंज में टाइटंस की ओर से खेलते हुए नाबाद 188 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 79 गेंदों का सामना किया और 13 छक्के व 15 चौके लगाए।

विज्ञापन


प्रिटोरियस ने इस पारी के साथ पुरुष टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2013 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे।
विज्ञापन


Lhuan-dre Pretorius 188 breaks Chris Gayle's record for highest T20 score |  Cricinfo

विज्ञापन
विज्ञापन

79 गेंदों में 188 रन, 138 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से
टाइटंस के सलामी बल्लेबाज प्रिटोरियस ने शुरुआत से ही नाइट्स के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने 79 गेंदों में नाबाद 188 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके और 13 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 237.97 रहा। यानी उन्होंने लगभग हर दो गेंद पर पांच रन से ज्यादा की रफ्तार से रन बनाए। उनकी 188 रन की पारी में 138 रन सिर्फ बाउंड्री से आए। प्रिटोरियस ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद सिर्फ 40 गेंदों में शतक लगाया और 58 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए। वह दोहरा शतक लगाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन टाइटंस की पारी के ओवर खत्म हो गए।

गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड ऐसे टूटा
क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड 2013 से पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड था। प्रिटोरियस ने 176वां रन बनाते ही गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने 2013 आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे। प्रिटोरियस ने उनसे 13 रन ज्यादा बनाए और इसके लिए 79 गेंदों का सामना किया।

पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां

बल्लेबाज रन टीम/प्रतिद्वंद्वी वर्ष
लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 188* टाइटंस बनाम नाइट्स 2026
क्रिस गेल 175* आरसीबी बनाम पुणे वॉरियर्स 2013
एरॉन फिंच 172 ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे 2018
हमजा खान 164* रवांडा बनाम आइवरी कोस्ट 2026
करणबीर सिंह 164 ऑस्ट्रिया बनाम हंगरी 2026

डेब्यू मैच में ही इस खिलाड़ी ने बल्ले से दिखाया कमाल, तोड़ दिया 29 साल  पुराना रिकॉर्ड - India TV Hindi
 

सात ओवर में 100 रन की साझेदारी
प्रिटोरियस ने अपनी पारी के दौरान सिनेटेम्बा क्यूशिले के साथ मिलकर भी तेज रन बनाए। दोनों ने सात ओवर से कुछ ज्यादा समय में 100 रन जोड़ दिए। क्यूशिले 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। उस समय टाइटंस का स्कोर 112 रन था। इसके बाद भी प्रिटोरियस की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा। डेवाल्ड ब्रेविस 11 गेंदों में सात और लियूस डु प्लॉय 11 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान डोनोवन फरेरा ने उनका साथ दिया। फरेरा ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए और टाइटंस को 20 ओवर में 267/3 के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि यह टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टीम स्कोर नहीं था। यह रिकॉर्ड बड़ौदा के नाम है, जिसने 2024 में सिक्किम के खिलाफ 349/5 का स्कोर बनाया था।

कौन हैं लुआन-ड्रे प्रिटोरियस?
लुआन-ड्रे प्रिटोरियस दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए युवा क्रिकेटरों में शामिल हैं। उनका जन्म 27 मार्च 2006 को पोटचेफस्ट्रूम में हुआ था। वह बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। 2024 अंडर-19 विश्व कप में वह दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इसके बाद उन्होंने सीनियर स्तर पर तेजी से पहचान बनाई। 2025 में पार्ल रॉयल्स के लिए SA20 में उन्होंने 397 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी।
Lhuan-dre Pretorius' 101 powers South Africa past Namibia, sets up  tri-Series final vs Zimbabwe | Cricket
 

टेस्ट में भी बना चुके हैं खास रिकॉर्ड
प्रिटोरियस ने 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। अपने दूसरे टेस्ट innings में ही उन्होंने 153 रन की पारी खेली। 19 साल और 93 दिन की उम्र में 150 रन बनाने के साथ वह पुरुष टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। उनके प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल तक भी पहुंचाया और वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने। दक्षिण अफ्रीका के लिए वह अलग-अलग प्रारूपों में भी खेल चुके हैं।

नाइट्स को 124 रन से मिली हार
टाइटंस ने 267/3 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में नाइट्स की शुरुआत तेज रही। जैक्स स्नायमन और गिहान क्लोएटे ने पहले दो ओवर में 33 रन जोड़ दिए। स्नायमन 12 गेंदों में 32 रन बनाकर तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। इसके बाद नाइट्स की पारी लड़खड़ाती चली गई। पूरी टीम 17.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। टाइटंस ने मुकाबला 124 रन से जीत लिया, लेकिन मैच की सबसे बड़ी कहानी प्रिटोरियस की 188 रन की नाबाद पारी रही। ब्लोमफोंटेन के मंगाउंग ओवल में खेले गए इस मुकाबले के साथ 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड में नया अध्याय जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed