फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   The Oval Confirmed As Venue For WTC Final 2027, Scheduled From June 9
NZ Inning
227/5 (17.2 ov)
Michael Bracewell 65(25)*
Glenn Phillips 91 (43)
IND elected to bowl

WTC 2027: अगले साल नौ जून से शुरू होगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल; किस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला? जानें

Thu, 23 Jul 2026 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Jul 2026 04:30 PM IST
सार
Register For Event

आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल के लिए लंदन के द ओवल को मेजबान चुना है। मुकाबला नौ से 13 जून के बीच खेला जाएगा। टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के मौके पर होने वाला यह फाइनल विशेष महत्व रखेगा। इंग्लैंड अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
The Oval Confirmed As Venue For WTC Final 2027, Scheduled From June 9
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : IANS

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 के फाइनल के आयोजन स्थल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट मुकाबले का आयोजन 9 से 13 जून 2027 के बीच लंदन के ऐतिहासिक द ओवल मैदान पर होगा। यह दूसरी बार होगा जब द ओवल WTC फाइनल की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन

इससे पहले 2023 में भी इसी मैदान पर WTC फाइनल खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं उद्घाटन WTC फाइनल 2021 में साउथेम्प्टन में खेला गया था, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। 2025 का फाइनल लॉर्ड्स में हुआ था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर पहली बार WTC ट्रॉफी जीती थी।

विज्ञापन
Trending Videos

इंग्लैंड को मिले अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी
आईसीसी की 2025 वार्षिक बैठक में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को अगले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी सौंपी गई थी। इसी क्रम में 2027 के फाइनल के लिए द ओवल को चुना गया है। यह मुकाबला डब्ल्यूटीसी के चौथे चक्र का समापन भी करेगा।
विज्ञापन

150 साल के टेस्ट क्रिकेट का होगा जश्न
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2027 खास भी होगा क्योंकि इसी साल टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। ऐसे में क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में से एक द ओवल पर यह मुकाबला और भी यादगार बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ECB और ICC ने जताई खुशी
ईसीबी के मैनेजिंग डायरेक्टर (कम्पटीशंस एंड मेजर इवेंट्स) नील स्नोबॉल ने कहा, 'इंग्लैंड और वेल्स में अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी करना हमारे लिए सम्मान की बात है। 2023 में द ओवल में हुआ फाइनल दर्शकों और प्रसारकों दोनों के लिए शानदार अनुभव रहा था। हमें पूरा विश्वास है कि 2027 का फाइनल भी बेहद खास होगा।'

वहीं आईसीसी के जनरल मैनेजर (इवेंट्स एंड ऑपरेशंस) गौरव सक्सेना ने कहा, 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल अब वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में शामिल हो चुका है। द ओवल का चयन ICC और ईसीबी के मजबूत सहयोग का प्रमाण है। टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां फाइनल होना इसे और ऐतिहासिक बनाएगा।'

WTC अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर
फिलहाल मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर है। मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। न्यूजीलैंड तीसरे, बांग्लादेश चौथे और भारत पांचवें स्थान पर है। इसके बाद श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान क्रमशः छठे से नौवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed