{"_id":"6ae02b4e6953bd8b7700c3e8","slug":"suresh-raina-compares-tilak-varma-with-ms-dhoni-and-yuvraj-singh-praises-his-same-quality-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: तिलक वर्मा में दिखी धोनी और युवराज वाली कौन सी खासियत? सुरेश रैना ने किया खुलासा, जानें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: तिलक वर्मा में दिखी धोनी और युवराज वाली कौन सी खासियत? सुरेश रैना ने किया खुलासा, जानें
Tue, 27 Oct 2026 10:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:10 AM IST
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की मैच जिताऊ साझेदारी की तारीफ की। उन्होंने तिलक की तुलना एमएस धोनी और युवराज सिंह से करते हुए कहा कि उनमें दोनों दिग्गजों जैसी खूबियां हैं। रैना ने कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व की भी सराहना की।
विज्ञापन
युवराज-धोनी और तिलक वर्मा
- फोटो : Twitter/ANI
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की रोमांचक जीत के बाद युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की है। रैना को तिलक में पूर्व भारतीय दिग्गजों एमएस धोनी और युवराज सिंह जैसी खूबियां नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि तिलक में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले इन दोनों खिलाड़ियों जैसी खासियत है। रैना ने नीतीश कुमार रेड्डी के सकारात्मक रवैये और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी की भी सराहना की। भारत ने शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक गेंद शेष रहते जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
Trending Videos
तिलक वर्मा
- फोटो : ANI
तिलक में दिखी धोनी-युवराज जैसी खूबी
रैना ने तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए अपने खेल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों की भूमिका कितनी अहम होती है और तिलक में उन्हें वैसी ही मानसिकता दिखाई देती है। रैना ने कहा, 'भारत इस समय बहुत अच्छा कर रहा है। तिलक वर्मा को ही देख लीजिए। जब युवी पा (युवराज सिंह), धोनी भाई (एमएस धोनी) और मैं पांचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, तो हमारे अंदर एक खास जुनून था। मुझे लगता है कि तिलक में भी वही खूबी है। उनकी सोच अलग है और उन्होंने असाधारण प्रदर्शन किया है। वह गेंद से भी योगदान दे रहे हैं।'
तिलक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दबाव की स्थिति में जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे रैना प्रभावित नजर आए। मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने के साथ पारी को संभालने की क्षमता टी20 क्रिकेट में काफी महत्वपूर्ण होती है। रैना के मुताबिक, तिलक की सोच और खेल के प्रति उनका नजरिया उन्हें खास बनाता है।

सुरेश रैना
- फोटो : ANI
आखिरी पांच ओवर में भारत ने रचा इतिहास
दूसरे टी20 में भारत को जीत के लिए अंतिम पांच ओवर में 68 रन की जरूरत थी। ऐसे मुश्किल लक्ष्य के सामने तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में नाबाद 69 रन की साझेदारी कर दी। दोनों ने भारत को एक गेंद शेष रहते जीत दिला दी। अंतिम पांच ओवर में बनाए गए 68 रन टी20 अंतरराष्ट्रीय में इस चरण के दौरान भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहे।
टीम ने 2022 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में बनाए गए अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। उस मुकाबले में विराट कोहली की नाबाद 82 रन की पारी ने भारत को यादगार जीत दिलाई थी। रैना ने नीतीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी के अंदाज को भी सराहा। उन्होंने कहा, 'नीतीश भी अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनका सकारात्मक रवैया देखकर अच्छा लगता है। भुवनेश्वर कुमार की वापसी देखना भी अच्छा रहा।'

श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
श्रेयस अय्यर की कप्तानी ने भी किया प्रभावित
रैना ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टी20 प्रारूप में उन्हें लंबे समय बाद इस तरह की कप्तानी देखने को मिली है। रैना के अनुसार, अय्यर अपनी अलग पहचान और विरासत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'श्रेयस अय्यर ने अच्छा काम किया है। जिस तरह से कप्तानी की जा रही है, मुझे लगता है कि इस प्रारूप में कई वर्षों बाद मैंने इस तरह की सोच वाला कप्तान देखा है। वह अपनी एक अलग विरासत बना रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।'
अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं और तीनों टीमों को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। उनके नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला 27 अक्तूबर को वेलिंगटन में निर्धारित है। भारतीय टीम की नजरें अब लगातार तीसरी जीत के साथ सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर होंगी।