Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Steve Smith's Training Session Kept Behind Closed Doors Amid Sandpapergate Controversy

सैंडपेपरगेट स्कैंडल: विवाद के बीच स्टीव स्मिथ की ट्रेनिंग पर पहरा क्यों? पत्रकारों और कैमरों की एंट्री पर रोक

Sat, 21 Nov 2026 05:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Nov 2026 05:54 AM IST
सार
Register For Event

आठ साल पुराने विवाद ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में फिर हलचल मचा दी है। ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट के नए दावों के बीच एक दिग्गज खिलाड़ी की चुप्पी और ट्रेनिंग के दौरान बरती गई गोपनीयता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस मामले में एक नई पहल की है।

विज्ञापन
Steve Smith's Training Session Kept Behind Closed Doors Amid Sandpapergate Controversy
स्टीव स्मिथ - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में आठ साल पुराने बॉल टैम्परिंग विवाद यानी सैंडपेपरगेट ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। उस समय टीम के कप्तान रहे स्टीव स्मिथ की चुप्पी के बीच अब उनकी ट्रेनिंग को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। शुक्रवार को न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने पहुंचे स्मिथ को देखने के लिए पत्रकारों और कैमरों को प्रवेश नहीं दिया गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब उस्मान ख्वाजा और कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने 2018 के बॉल टैम्परिंग मामले को लेकर नए खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मिथ शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे। हालांकि, पत्रकारों और कैमरा टीमों को अभ्यास सत्र देखने की अनुमति नहीं मिली। उन्हें मैदान के एक साइड गेट से काफी दूर खड़े होकर ट्रेनिंग की तस्वीरें लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान स्मिथ कैमरों की नजरों से पूरी तरह दूर रहे।
विज्ञापन


स्मिथ दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से न्यूयॉर्क स्थित अपने घर पर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एससीजी में पिछले दरवाजे से पहुंचे। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच उनकी चुप्पी सबसे ज्यादा चर्चा में है। 2018 के विवाद को लेकर ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट के खुलासों के बाद स्मिथ ने अब तक सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष नहीं रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Steve Smith's Training Session Kept Behind Closed Doors Amid Sandpapergate Controversy
स्टीव स्मिथ - फोटो : ANI
स्मिथ को दिया जा रहा है कुछ समय
नाइन डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक, सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए), क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स और स्मिथ के मैनेजमेंट के बीच चर्चा हुई है। इसमें दिग्गज बल्लेबाज को कुछ समय और निजी स्पेस देने पर बात हुई, क्योंकि क्रिकेट जगत उनके जवाब का इंतजार कर रहा है। स्मिथ हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खराब फॉर्म से भी जूझ रहे थे। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 83 रन बनाए थे। इसके अलावा गर्दन की परेशानी के कारण वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे।

Steve Smith's Training Session Kept Behind Closed Doors Amid Sandpapergate Controversy
बैनक्रॉफ्ट-ख्वाजा-वॉर्नर - फोटो : ANI/cricket.com.au
ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट ने फिर खोला आठ साल पुराना मामला
सैंडपेपरगेट विवाद की शुरुआत 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुई थी। केपटाउन टेस्ट के दौरान बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए टीवी कैमरों ने पकड़ा था। इसके बाद स्मिथ, तत्कालीन उपकप्तान डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट पर कार्रवाई हुई थी। स्मिथ और वॉर्नर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 12 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा था।

हाल ही में उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' में इस मामले को लेकर कई दावे किए। उन्होंने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ की योजना के बारे में पूरी टीम को जानकारी थी और इसकी जिम्मेदारी सिर्फ स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ख्वाजा ने टीम से सामूहिक जिम्मेदारी लेने की अपील भी की।

उन्होंने यह भी दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान गेकेबेर्हा (तत्कालीन पोर्ट एलिजाबेथ) में खेले गए टेस्ट में भी सैंडपेपर का इस्तेमाल हुआ था। इसके अलावा 2017-18 की एशेज सीरीज के दौरान गेंद की सीम के एक हिस्से को उठाकर रिवर्स स्विंग हासिल करने की कोशिश किए जाने का भी दावा किया।

Steve Smith's Training Session Kept Behind Closed Doors Amid Sandpapergate Controversy
वॉर्नर, स्मिथ, ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट - फोटो : Twitter
बैनक्रॉफ्ट ने भी किया बड़ा खुलासा, कमिंस ने दावों को नकारा
ख्वाजा के खुलासों के बाद बैनक्रॉफ्ट ने बुधवार को द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में 4,497 शब्दों का लेख लिखकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने दोहराया कि गेंद से छेड़छाड़ की योजना के बारे में टीम के कई सदस्यों को जानकारी थी। बैनक्रॉफ्ट के मुताबिक, वह रिवर्स स्विंग हासिल करने को लेकर तेज गेंदबाजों से बातचीत करते थे और सैंडपेपर के इस्तेमाल को टीम के साथियों तथा कोचिंग स्टाफ से प्रोत्साहन मिलता था। उन्होंने टीम की मीडिया मैनेजर केट हचिसन को छोड़कर लगभग सभी के इस तरीके से सहमत होने का दावा किया।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने ख्वाजा के आरोपों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि गेंद से छेड़छाड़ में गेंदबाजों की भूमिका होने और पूरी टीम को इसकी जानकारी होने के दावे 'पूरी तरह बकवास' हैं। कमिंस के लंबे समय से एजेंट नील मैक्सवेल ने भी कहा कि इस मामले पर कप्तान का रुख आठ साल से नहीं बदला है। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक कहा, 'पैट का रुख आठ साल में नहीं बदला है। वह पहले दिन से अपने रुख पर कायम और स्पष्ट हैं। पैट को निश्चित रूप से कैमरन के लिए दुख है। वह काफी कुछ झेल चुके हैं। हम लोगों से पैट के इंटरव्यू का ट्रांसक्रिप्ट दोबारा पढ़ने का आग्रह करेंगे। ऐसा कुछ नहीं है, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया हो।'

Steve Smith's Training Session Kept Behind Closed Doors Amid Sandpapergate Controversy
गेंद से छेड़छाड़ करते बैनक्रॉफ्ट - फोटो : Twitter
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र फोरम
विवाद को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को एक स्वतंत्र फोरम बनाने की घोषणा की। इसका उद्देश्य 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों और अन्य संबंधित लोगों की बातें सुनना है। सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने होबार्ट में स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया आठ साल पहले हुई जांच को दोबारा शुरू करने के लिए नहीं है। इसमें खिलाड़ियों या स्टाफ पर कोई नई सजा भी नहीं लगाई जाएगी। इस प्रक्रिया में करीब एक महीने का समय लगने की उम्मीद है। इसके पूरा होने के बाद कौन-सी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी, इसका फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बोर्ड करेगा। इस बीच, शनिवार को शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड के बीच मुकाबला होना है। हालांकि, स्मिथ के इस मैच में खेलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed