फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Phil Salt Returns to UK for Finger Scans, RCB Sweat Over Injury Blow
IND Inning
122/0 (14.1 ov)
Target: 406
Shubman Gill 47(37)*
Rohit Sharma 70 (51)
IND need 284 runs in 35.5 remaining overs

IPL 2026: RCB को बड़ा झटका! सॉल्ट अंगुली की चोट के स्कैन के लिए इंग्लैंड लौटे, क्या फिर से टीम से जुड़ेंगे?

Mon, 04 May 2026 12:57 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 04 May 2026 12:57 PM IST
सार
Register For Event

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट अंगुली की चोट के स्कैन के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल को ओपनिंग में लगातार मौके मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Phil Salt Returns to UK for Finger Scans, RCB Sweat Over Injury Blow
फिल सॉल्ट - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को फिल सॉल्ट की चोट ने चिंता में डाल दिया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट पिछले तीन मुकाबलों से बाहर चल रहे थे और अब वह अंगुली की चोट के स्कैन के लिए ब्रिटेन लौट गए हैं। इस अपडेट के बाद साफ है कि फिलहाल उनकी वापसी में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में आरसीबी की बल्लेबाजी योजनाओं पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

कैसे लगी चोट?
रिपोर्ट के मुताबिक, सॉल्ट को यह चोट 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लगी थी। दूसरी पारी के दौरान बाउंड्री बचाने के प्रयास में उन्होंने डाइव लगाई, जिसमें उनके बाएं हाथ की अंगुली चोटिल हो गई। चोट के बाद वह लगातार तीन मैचों से बाहर हैं और अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध पर स्कैन कराने स्वदेश लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में थे सॉल्ट
फिल सॉल्ट ने इस सीजन की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की थी। उन्होंने छह पारियों में 202 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 168.33 रहा। उनकी तेज शुरुआत ने आरसीबी को कई मुकाबलों में मजबूती दी थी। ऐसे समय पर चोट लगना खिलाड़ी और टीम दोनों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन

बेथेल को मिला मौका
सॉल्ट की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के ही युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को विराट कोहली के साथ ओपनिंग का मौका मिला है। हालांकि बेथेल अब तक तीन पारियों में सिर्फ 39 रन ही बना सके हैं, लेकिन सॉल्ट की गैरमौजूदगी के कारण उन्हें आगे भी मौके मिल सकते हैं। आरसीबी के पास जॉर्डन कॉक्स भी अतिरिक्त बैटिंग ऑलराउंडर भी उपलब्ध है।

वापसी की उम्मीद बरकरार
फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी दोनों को उम्मीद है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी और सॉल्ट इसी महीने भारत लौट सकते हैं। अगर चोट सीजन खत्म करने वाली साबित होती है, तो आईपीएल नियमों के तहत आरसीबी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी भी ले सकती है। हालांकि टीम फिलहाल सॉल्ट को पूरी तरह फिट होने का मौका देना चाहती है।

अगला मैच कब?
आरसीबी इस समय मैचों के बीच छह दिन के ब्रेक पर है। गुजरात टाइटंस से हार के बाद टीम को आराम मिला है। अब उनका अगला मुकाबला गुरुवार रात लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होगा। अगर सॉल्ट जल्द फिट नहीं होते हैं, तो आरसीबी की प्लेऑफ दौड़ में यह बड़ा असर डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed