फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Pakistan in Trouble: Babar Azam Test Struggles Expose the Team Deepening Crisis

पाकिस्तान टीम की बढ़ीं मुश्किलें: पर बाबर आजम को ड्रेसिंग रूम में आराम ज्यादा पसंद; टेस्ट आंकड़ों ने खोली पोल

Thu, 10 Sep 2026 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Sep 2026 01:02 PM IST
सार
Register For Event

पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हालत खराब है और टीम 0-2 से पिछड़ रही है। बर्मिंघम टेस्ट में भी बल्लेबाजी ने निराश किया। कप्तान बाबर आजम का बल्ला भी खामोश है। 2023 से उनके टेस्ट आंकड़े सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की जीत-हार का रिकॉर्ड भी लगातार गिरावट की कहानी बता रहा है।

विज्ञापन
Pakistan in Trouble: Babar Azam Test Struggles Expose the Team Deepening Crisis
बाबर आजम का बुरा दौर - फोटो : BCB

विस्तार

पाकिस्तान की टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर हैं और मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रही है। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है और बर्मिंघम में जारी तीसरे टेस्ट में भी उसकी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी 133 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। कप्तान बाबर आजम से सबसे ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन वह भी अपनी टीम को मुश्किलों में छोड़कर ज्यादातर समय ड्रेसिंग रूम में आराम फरमाते दिखे। बाबर 18 गेंदों में केवल सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस सीरीज में वह केवल दो टेस्ट खेले हैं और दो टेस्ट की तीन पारियों में उन्होंने केवल 21 रन बनाए हैं और 36 गेंदों का सामना किया है। यानी ड्रेसिंग रूम में आराम फरमाना बाबर को ज्यादा भा रहा है। 
विज्ञापन

Pakistan in Trouble: Babar Azam Test Struggles Expose the Team Deepening Crisis
बाबर आजम - फोटो : PTI/BCB
2022 तक 49 की औसत से रन बनाए
बाबर को एक वक्त टेस्ट में पाकिस्तान का सबसे बड़ा बल्लेबाज माना जाता था। 2016 से 2022 तक उनके आंकड़े भी शानदार रहे थे। इस दौरान 46 टेस्च मैचों की 83 पारियों में बाबर ने 49.2 की औसत से 3645 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196 रन का रहा। इस दौरान बाबर ने नौ शतक और 26 अर्धशतक जड़े। हालांकि, 2023 से उनका बुरा दौर शुरू हुआ, जो अभी तक जारी है। 2023 से अब तक टेस्ट में उनके आंकड़े फुस्स रहे हैं और इस दौरान पाकिस्तान को इस फॉर्मेट में काफी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा है।

Pakistan in Trouble: Babar Azam Test Struggles Expose the Team Deepening Crisis
बाबर आजम - फोटो : PTI/BCB
2023 से टेस्ट में बाबर का बुरा दौर
2023 से अब तक 20 टेस्ट मैचों की 38 पारियों में बाबर ने 29.1 की मामूली औसत से 1050 रन बनाए हैं। इनमें एक भी शतक शामिल नहीं है। उन्होंने सात अर्धशतक जरूर लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88 रन का रहा है। बाबर की पिछले कुछ वर्षों में काफी आलोचना भी हुई है। उन्हें टीम से निकाला तक गया और कप्तानी भी छीन ली गई, लेकिन फिर उन्होंने वापसी की और उन्हें दोबारा कप्तानी दे दी गई, जो कि चौंकाने वाला था। हालांकि, फिर से कप्तान बनकर भी उनका कुछ फायदा नहीं हुआ है और टीम बद से बदतर होती जा रही है।

विज्ञापन

Pakistan in Trouble: Babar Azam Test Struggles Expose the Team Deepening Crisis
पाकिस्तान टीम - फोटो : IANS
पाकिस्तान का टेस्ट में बुरा हाल
पाकिस्तान ने 2016 से 2022 तक कुल 55 टेस्ट खेले, जिसमें से उन्होंने 20 में जीत हासिल की। 28 मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, सात टेस्ट ड्रॉ रहे। बात करें 2023 से लेकर अब तक कि तो पाकिस्तान ने 23 टेस्ट खेले हैं और और इसमें से टीम केवल सात मैच जीतने में कामयाब हो सकी है। 15 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। केवल एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। 

Pakistan in Trouble: Babar Azam Test Struggles Expose the Team Deepening Crisis
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI
वसीम अकरम-रमीज राजा ने भी लताड़ा
पाकिस्तान टीम की खराब हालत से टीम के कई पूर्व खिलाड़ी नाखुश हैं। महान गेंदबाज वसीम अकरम ने तो यहां तक कह दिया कि इंग्लैंड दौरे पर ऐसा होगा, ये सबको पता था। उन्होंने कहा, 'मैं तो जानता ही था कि इस सीरीज में हमारा यह हाल होगा। हम इंग्लैंड में 3-0 से हारने वाले हैं। हमारे बैटिंग जूझ रही, गेंदबाजी औसत प्रदर्शन से भी नीचे है और फील्डिंग तो सबसे घटिया है। इसे समझने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है।' वहीं, रमीज राजा ने कहा, 'मुझे नहीं पता इस प्रदर्शन को कैसे डिफेंड किया जा सकता है, क्योंकि आप नहीं कर सकते। कप्तान बाबर आजम के लिए चीजें मुश्किल होती जा रही है।' बर्मिंघम में तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान के 133 के जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम को फिलहाल 23 रन की बढ़त हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed