{"_id":"6acc6ebc42d7e4338b081df8","slug":"india-vs-west-indies-prince-yadav-joins-ashwin-and-s-sreesanth-in-rare-t20i-feat-after-15-years-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत vs वेस्टइंडीज: 15 साल बाद हुआ ऐसा! अश्विन-श्रीसंत की किस लिस्ट में शामिल हुए प्रिंस यादव; ऐसा क्या किया?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत vs वेस्टइंडीज: 15 साल बाद हुआ ऐसा! अश्विन-श्रीसंत की किस लिस्ट में शामिल हुए प्रिंस यादव; ऐसा क्या किया?
Mon, 12 Oct 2026 10:55 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:55 AM IST
स्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में प्रिंस यादव ने छह गेंदों पर 13 रन बनाकर खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने नंबर 10 या 11 पर बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके लगाए और ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन और एस श्रीसंत यह कारनामा कर चुके हैं। भारत ने मुकाबला 14 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
प्रिंस यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया। भारत के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव गेंद से भले ही कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में छह गेंदों में 13 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रिंस ने लगाईं तीन बाउंड्रीज
प्रिंस ने अपनी इस पारी में तीन चौके लगाए। वह भारत की ओर से नंबर 10 या 11 पर बल्लेबाजी करते हुए तीन या उससे अधिक बाउंड्री लगाने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले, टी20 इंटरनेशनल में इस बैटिंग पोजीशन पर खेलते हुए सिर्फ रविचंद्रन अश्विन और एस श्रीसंत ही यह मुकाम हासिल कर सके हैं।

अश्विन और श्रीसंत कब कर चुके ऐसा?
अश्विन ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में तीन बाउंड्री लगाई थी। वहीं, श्रीसंत ने 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर 10 की पोजीशन पर खेलते हुए 10 गेंदों में 19 रनों की अपनी पारी में चार चौके लगाए थे। हालांकि, प्रिंस का प्रदर्शन गेंद से कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने चार ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 37 रन दिए।

तीसरे टी20 में क्या हुआ?
तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की दमदार पारी खेली। 230 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 14 रन बनाए।

हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिमरोन हेटमायर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि कामिल पूरन ने 42 रनों का योगदान दिया। शमर स्प्रिंगर 11 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 44 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, नमन धीर ने दो विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।