फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL: Why did Rishabh Pant retire hurt? hit on the wrist; seen writhing in pain on the field

IND vs SL: क्यों रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत? लाहिरू कुमारा की गेंद कलाई पर लगी, मैदान पर दर्द से कराहते दिखे

Sun, 23 Aug 2026 03:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Aug 2026 03:51 PM IST
सार
Register For Event

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। ऋषभ पंत को एक बार फिर चोट लगी है। हालांकि, इस बार चोट उन्हें हाथ में लगी है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs SL: Why did Rishabh Pant retire hurt? hit on the wrist; seen writhing in pain on the field
पंत रिटायर्ड हर्ट - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कलाई में चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने उतरे।
विज्ञापन


विज्ञापन

पुल खेलने की कोशिश में लगी गेंद
यह घटना भारतीय पारी के 58वें ओवर में हुई। तब लाहिरू कुमारा गेंदबाजी कर रहे थे। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर पंत ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, वह गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर सके और गेंद उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर की तरफ चली गई। लेकिन शॉट खेलने के तुरंत बाद पंत दर्द में नजर आए। गेंद उनकी कलाई की हड्डी के आसपास लगी थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कलाई पकड़ ली।



फीजियो लेकर पहुंचे आइस पैक
पंत की तकलीफ देखते ही भारतीय टीम का फीजियो मैदान पर पहुंचा। उन्होंने पंत की कलाई पर आइस पैक लगाया, ताकि सूजन को रोका जा सके। काफी देर तक मैदान पर उपचार चलने के बाद उनकी कलाई पर कुछ समय के लिए टेप भी लगाया गया, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया। अंपायर ने भी पंत से उनकी स्थिति के बारे में बात की। इसके बाद पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा।





विज्ञापन

पंत की जगह जडेजा उतरे
पंत के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद जडेजा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। फिलहाल पंत की चोट कितनी गंभीर है और वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौट पाएंगे या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। भारतीय टीम के लिए यह चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि पंत टेस्ट क्रिकेट में टीम के अहम बल्लेबाज होने के साथ-साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। उनकी चोट पर आगे मेडिकल अपडेट का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed