{"_id":"6a6ed05478b3db8ef102ce97","slug":"ind-vs-sl-when-will-team-india-arrive-in-colombo-for-the-test-series-change-in-warm-up-match-schedule-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए कब श्रीलंका पहुंचेगी टीम इंडिया, वार्म अप मैच चार दिन के बजाय तीन दिन का क्यों?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए कब श्रीलंका पहुंचेगी टीम इंडिया, वार्म अप मैच चार दिन के बजाय तीन दिन का क्यों?
Sun, 02 Aug 2026 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:36 AM IST
पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त तक खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच कोलंबो के सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में 23 से 27 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के दौरे के लिए कार्यक्रम में बदलाव करते हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले होने वाले अभ्यास मैच की अवधि एक दिन कम कर दी है। पहले यह मैच चार दिन का तय था, लेकिन अब यह तीन दिवसीय वार्म-अप मैच होगा। श्रीलंका क्रिकेट ने शनिवार को एक बयान में कहा, 'टीम इंडिया निर्धारित चार दिवसीय मैच के बजाय अब 3 दिन का वार्म-अप गेम खेलेगी। यह मैच 7 अगस्त से कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड्स पर शुरू होगा।' बयान के अनुसार भारतीय टीम चार अगस्त को श्रीलंका पहुंचेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
बयान में यह नहीं बताया गया कि मैच की अवधि एक दिन क्यों कम की गई या यह बदलाव किस बोर्ड के प्रस्ताव पर हुआ। इससे पहले बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफस्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी नवंबर 2025 के बाद पहली बार टेस्ट सेटअप में लौटे हैं। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद टेस्ट टीम में वापस आए हैं। हालांकि बीसीसीआई ने कहा कि इंग्लैंड में हालिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में चोट लगने के बाद उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।
जडेजा आईपीएल 2026 सीजन के बाद टेनिस एल्बो की चोट के कारण बाहर थे। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर लॉर्ड्स वनडे में दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं, इसलिए वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसी वजह से सारांश जैन को मौका मिला है।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।