फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL: Prabath Jayasuriya Sanctioned by ICC for Striking Boundary Wedges With Bat

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: प्रभात जयसूर्या पर क्यों चला ICC का हंटर? गुस्से में बाउंड्री कुशन पर मारा था बल्ला

Tue, 25 Aug 2026 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Aug 2026 03:46 PM IST
सार
Register For Event

यह घटना सोमवार (24 अगस्त) को दिन के खेल की आखिरी गेंद पर हुई। जयसूर्या आउट होने के बाद पवेलियन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने बल्ले से बाउंड्री के कुशन पर प्रहार किया।

विज्ञापन
IND vs SL: Prabath Jayasuriya Sanctioned by ICC for Striking Boundary Wedges With Bat
प्रभात जयसूर्या - फोटो : Twitter

विस्तार

श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कार्रवाई की गई है। जयसूर्या को आधिकारिक फटकार लगाई गई है और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध है। जयसूर्या को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़े, मैदान से जुड़े उपकरण या मैदान की अन्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने या उनके दुरुपयोग से संबंधित है।
विज्ञापन

आउट होने के बाद बल्ले से किया वार
यह घटना सोमवार (24 अगस्त) को दिन के खेल की आखिरी गेंद पर हुई। जयसूर्या आउट होने के बाद पवेलियन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने बल्ले से बाउंड्री के कुशन पर प्रहार किया। जयसूर्या ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया। इसके बाद मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदान पर मौजूद अंपायर एहसान रजा और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, तीसरे अंपायर रॉड टकर और चौथे अंपायर प्रगीथ रामबुकवेला ने जयसूर्या के खिलाफ आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलंबो टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर कार्रवाई
जयसूर्या भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में आईसीसी की कार्रवाई झेलने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले भारत के यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के असिथा फर्नांडो पर मैच के पहले दिन हुई घटना के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। दोनों के रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया था।

पहली पारी के दौरान भारत की बल्लेबाजी के 17वें ओवर में यह घटना हुई थी। फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया था, जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज उनकी ओर गए और दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। इसके बाद फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की ओर बढ़ाया। जवाब में जायसवाल भी उनकी ओर झुके और दोनों के सिर आपस में टकरा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed