{"_id":"6ae0913193f3e2d67e0fb9ae","slug":"wpl-mini-auction-live-streaming-team-wise-remaining-slots-and-squad-status-all-details-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कितने बजे शुरू होगी डब्ल्यूपीएल की नीलामी: किस टीम के पास कितने स्लॉट शेष? जानें सभी टीमों की मौजूदा स्थिति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कितने बजे शुरू होगी डब्ल्यूपीएल की नीलामी: किस टीम के पास कितने स्लॉट शेष? जानें सभी टीमों की मौजूदा स्थिति
Wed, 28 Oct 2026 08:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:35 AM IST
- महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए आज खिलाड़ियों की मिनी नीलामी होगी।
- सभी पांच टीमें 27 शेष स्लॉट भरने के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी।
- नीलामी में कुल 150 खिलाड़ी शामिल होंगे।
- आइए जानते हैं फिलहाल सभी पांच टीमों की मौजूदा स्थिति कैसी है और नीलामी कितने बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
डब्ल्यूपीएल नीलामी
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी आज कोच्चि में होगी। इन पांच टीमों को मिनी ऑक्शन में कुल 27 स्लॉट (जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए सात स्लॉट शामिल हैं) भरने हैं। इनके पास खर्च करने के लिए कुल 8.15 करोड़ रुपये की ही रकम है। नीलामी के लिए कुल 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 28 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें एसोसिएट टीमों के छह खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल?
नीलामी में शामिल कुछ प्रमुख नामों में भारत की स्नेह राणा, वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन, श्रीलंका की चमारी अथापट्टू, इंग्लैंड की सोफिया डंकले, और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स तथा जेस जोनासन शामिल हैं। यूपी वॉरियर्स नीलामी में सबसे ज्यादा आठ स्लॉट भरने और सबसे बड़ी रकम (3.75 करोड़ रुपये) के साथ उतर रही है। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम बजट (90 लाख रुपये) बचा है, लेकिन उन्हें छह जगह भरनी हैं। हर टीम में ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें से छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। इसके लिए कुल बजट 15 करोड़ रुपये का है। आइए देखते हैं कि नीलामी से पहले हर टीम की क्या स्थिति है...

गुजरात जायंट्स
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिन्तिमणि कलिता।
शेष स्लॉट: तीन (एक विदेशी)
खर्च की गई रकम: 13.75 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 1.25 करोड़ रुपये

- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी वॉरियर्स
रिटेन किए गए खिलाड़ी: मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख।
शेष स्लॉट: आठ (तीन विदेशी)
खर्च की गई रकम: 11.25 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 3.75 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस
रिटेन किए गए खिलाड़ी: मेली केर, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, राहिला फिरदौस, एस. सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, तारा नॉरिस (यूपी वॉरियर्स से ट्रेड की गईं)।
शेष स्लॉट: छह (कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं)
खर्च की गई रकम: 14.10 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 90 लाख रुपये

दिल्ली कैपिटल्स
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मारिजाने काप, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, ममता मादीवाला, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा।
शेष स्लॉट: पांच (एक विदेशी)
खर्च की गई रकम: 13.90 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 1.10 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना।
शेष स्लॉट: पांच (दो विदेशी)
खर्च की गई रकम: 13.85 करोड़ रुपये
शेष पर्स: 1.15 करोड़ रुपये

आइए जानते हैं दर्शक डब्ल्यूपीएल की मिनी नीलामी कब और कहां देख सकेंगे...
डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी कब होगी?
डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी 28 अक्तूबर यानी बुधवार को होगी।
डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी कहां होगी?
डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी कोच्चि में होगी।
डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी कितने बजे शुरू होगी?
डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से होगी।
डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी कहां देख सकेंगे?
डब्ल्यूपीएल 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक नीलामी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल और जियोस्टार एप पर देख सकेंगे। इसके अलावा दर्शक मिनी नीलामी के लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।