India
406/2 (43.3 ov)
West Indies
405/7 (50 ov)
India won by 8 wickets
{"_id":"b4bb42d8-9843-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"superstitious-sachin-tendulkar-does-not-believe-in-setting-targets","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास में पड़े सचिन, लक्ष्य पर नहीं है भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंधविश्वास में पड़े सचिन, लक्ष्य पर नहीं है भरोसा
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Apr 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
जहां एक तरफ सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की अटकलें जोरों पर है, वहीं मास्टर ब्लास्टर अंधविश्वास में पड़कर अपने लिए कोई लक्ष्य निर्धारित करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस के आइकन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर आईपीएल के छठे सत्र में अपनी टीम को विजेता के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि सचिन ने आईपीएल-6 में अपने लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है।
विज्ञापन
'मैं अंधविश्वासी हूं'
तेंदुलकर ने कहा, 'मैं खुद के लिए लक्ष्य तय नहीं करना चाहता, अगर मैं लक्ष्य बनाऊंगा भी तो मैं इन्हें खुद तक सीमित रखूंगा। मैं थोड़ा सा अंधविश्वासी हूं।'
विज्ञापन
सचिन ने कहा कि टीम का लक्ष्य टूर्नामेंट जीतना है, हम सभी भी यही चाहते हैं। मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के लिए यह शानदार तोहफा होगा। मैं हमेशा से खिताब जीतना चाहता था। हम मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने के लिए जाते हैं, बाकी सब भगवान के हाथ में है।
मालूम हो कि आईपीएल-6 में तेंदुलकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे।
सचिन ने मुंबई इंडियंस के प्रशसंकों से इस टीम पर विश्वास बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की छठे संस्करण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।