WI Inning
288/7 (49.1 ov)
Matthew Forde 7(12)*
Amir Jangoo 56 (41)
IND elected to bowl
{"_id":"5c0d2622bdec22417e300f85","slug":"nathan-lyon-says-australia-can-still-wins-in-first-test-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को लियोन की चुनौती, बोले- 'हमने दुबई में किया था, एडीलेड में भी कर सकते हैं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को लियोन की चुनौती, बोले- 'हमने दुबई में किया था, एडीलेड में भी कर सकते हैं'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
lyon-kohli
आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नाथन लियोन ने कहा कि उनकी टीम दो महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ रहे मुकाबले से प्रेरणा लेगी और सोमवार को यहां भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। लियोन ने कहा कि पांचवें दिन भी एडीलेड ओवल का विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा होगा और मेजबान टीम 323 रन के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास कर सकती है।
विज्ञापन
लियोन ने भारत की दूसरी पारी में 122 रन देकर छह विकेट हासिल किए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पिच थोड़ी सी तेज हो गयी है और सीमर के लिये कम कारगर हो रही है। यह निश्चित रूप से स्पिन कर रही है और उनके पास विश्व स्तरीय स्पिनर मौजूद हैं। इसलिये हमारे बल्लेबाजों के लिये यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि आर अश्विन अच्छी स्पिन कर रहा है।'
विज्ञापन
अक्टूबर में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उस्मान ख्वाजा ने 141 रन की मैच बचाने वाली पारी खेली थी। कप्तान टिम पेन ने भी नाबाद 61 रन बनाकर अच्छा योगदान किया था और अपनी टीम के लिये मैच बचाया था। लियोन को भरोसा है कि सोमवार को ऐसा दोबारा किया जा सकता है।
विज्ञापन
लियोन ने कहा, 'हमने दुबई के बारे में बात की। हम अब भी मानते हैं कि हम इसे जीत सके हैं और यह सर्वश्रेष्ठ चीज होगी। हम अब भी मानते हैं कि हम मैच में बने हुए हैं। यह सिर्फ आने वाले कल की बात है जिसमें पहली गेंद, पहला ओवर, पहला घंटा जीतने की कोशिश करेंगे। बहुत सरल बात है।'उन्होंने कहा, 'हम चीजों को पेचीदा नहीं करना चाहते, हम इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं, कड़ी मेहनत करेंगे।'