{"_id":"058149be-d049-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"harbhajan-singh-angry-at-fixing-in-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस बात पर इतने गुस्से में हैं भज्जी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किस बात पर इतने गुस्से में हैं भज्जी
पगवाड़ा/एजेंसी
Updated Sat, 08 Jun 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कारण क्रिकेट की साख पर धब्बा लगने से ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह काफी गुस्से में हैं और उन्होंने कहा है कि इस खेल को साफ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस संबंध में पर्याप्त कदम उठाए जाने चाहिए। हरभजन ने कहा, ‘मैं एक बहुत छोटा इंसान हूं। बड़े लोग गंदगी की सफाई में व्यस्त हैं।'
उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि आईपीएल के मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए खेल को साफ करने के लिए जो हो सकता है वो किया जाना चाहिए।’
इस बीच हरभजन से पूछा गया कि क्या सट्टेबाजी को वैध कर दिया जाना चाहिए तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।