{"_id":"6ae0b289f9d179392202384a","slug":"sanitation-workers-arrived-to-clear-a-clogged-drain-were-shocked-when-they-opened-a-sack-a-human-head-was-fo-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नाली का जाम खोलने पहुंचे सफाईकर्मी, बोरी खोलते ही उड़ गए होश; अंदर मिला मानव सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नाली का जाम खोलने पहुंचे सफाईकर्मी, बोरी खोलते ही उड़ गए होश; अंदर मिला मानव सिर
Tue, 27 Oct 2026 07:52 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:52 PM IST
भिलाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान एक बोरी में सड़ा-गला मानव सिर मिला। नाली जाम होने की शिकायत पर पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान बोरी में मिला सड़ा-गला मानव सिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र के भिलाई निवास के पीछे बहने वाली सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नाली में पानी जाम होने की शिकायत पर सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों को एक बोरी के भीतर बुरी तरह सड़ा-गला मानव सिर दिखाई दिया। सफाई कर्मचारियों ने तुरंत घटना की सूचना प्रबंधन के अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी।
सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान मिला अवशेष
सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास के पीछे मुख्य सेप्टिक लाइन में पानी का बहाव रुकने की शिकायत प्रबंधन को प्राप्त हुई थी। इस समस्या को दूर करने के लिए बीएसपी के सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। कर्मचारी जब बंद पड़ी लाइन और आसपास जमा कचरे को हटाने का कार्य कर रहे थे, तभी उनकी नजर वहां पड़ी एक बोरी पर गई। बोरी खोलने पर उसके अंदर एक मानव सिर बरामद हुआ। अवशेष अत्यधिक सड़ जाने के कारण तत्काल मृतक की पहचान कर पाना बेहद कठिन साबित हो रहा है। अचानक मानव अवशेष मिलने से कार्यस्थल पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल अपने अधिकारियों को सूचित किया।
हत्या और साक्ष्य छिपाने की जताई आशंका
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार बरामद अवशेष किसी पुरुष के कंकाल का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। सिर काफी समय से पानी में पड़े रहने के कारण पूरी तरह नष्ट हो चुका है। पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या करके साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सिर को वहां फेंका गया अथवा वह बहकर सेप्टिक लाइन तक आ गया। भिलाई नगर पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं तथा आसपास की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी कार्रवाई
भिलाई नगर पुलिस ने मानव सिर को बरामद कर पंचनामा प्रक्रिया पूरी की और मर्ग कायम कर लिया। पुलिस प्रशासन ने अवशेष को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता हुए लोगों की सूची खंगाल रही है और हाल ही में दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों और समय की जानकारी मिल सकेगी।