फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lightning struck during rain, killing three farmers; accident occurred while working in fields in Bilaspur

बिलासपुर: बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, तीन किसानों की मौत; खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा

Thu, 08 Oct 2026 02:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 08 Oct 2026 02:01 PM IST
सार
Register For Event

तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने तीन किसानों की जान ले ली। लखोदना गांव में खेत में काम कर रहे दो किसान बिजली की चपेट में आ गए, जबकि मानपुर में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा किसान गाज की चपेट में आ गया। दोनों घटनाओं में तीनों किसानों की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Lightning struck during rain, killing three farmers; accident occurred while working in fields in Bilaspur
आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। अलग-अलग घटनाओं में तीन किसानों की मौत हो गई। दोनों हादसों के वक्त किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखोदना में दो किसानों की मौत
पहली घटना लखोदना गांव की है। यहां गांव निवासी 41 वर्षीय मन्ना यादव अपने साढ़ू 45 वर्षीय कुंजराम यादव के साथ खेत में काम करने गया था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को तत्काल कोटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मानपुर में पेड़ के नीचे खड़ा होना पड़ा भारी
दूसरा हादसा मानपुर गांव में हुआ। यहां 45 वर्षीय जागेश्वर जगत खेत की मेड़ बांधने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक बारिश और तेज आंधी शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए जागेश्वर पास के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से जागेश्वर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
लगातार दो घटनाओं में तीन किसानों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है और घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed