{"_id":"6ae7046d8b52b2eb00094219","slug":"leopard-attacks-kabirdham-villager-retaliates-with-a-tangia-injured-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जंगल में तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला, टंगिया लेकर भिड़ गया टेकराम; जान बचाकर भागा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जंगल में तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला, टंगिया लेकर भिड़ गया टेकराम; जान बचाकर भागा तेंदुआ
Sun, 01 Nov 2026 03:15 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:15 PM IST
जंगल से लकड़ी लेने गए टेकराम ध्रुव पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए टंगिया से तेंदुए पर वार किया, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। घायल ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले में तेंदुए के हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है। ताजा मामला सहसपुर लोहारा वन परिक्षेत्र के कुटकिपारा गांव का है। यहां जंगल में लकड़ी काटने गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।
हमले में ग्रामीण टेकराम ध्रुव घायल हो गया। उसने अपनी जान बचाने के लिए हिम्मत दिखाई। टेकराम ने अपने पास रखे टंगिया से तेंदुए पर वार किया। ग्रामीण के इस पलटवार के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। घायल टेकराम को उपचार के लिए सहसपुर लोहारा उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हमले में उसके कंधे पर चोट आई है। चिकित्सकीय जांच के अनुसार उसकी हालत सामान्य है। एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में जंगल जाने को लेकर भय का माहौल है।
कवर्धा में भी तेंदुए की मौजूदगी
कवर्धा शहर और आसपास के इलाकों में भी तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ी है। पिछले कुछ दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों से तेंदुए के देखे जाने के वीडियो और सूचनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वन विभाग ने कुछ स्थानों पर ही तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद विभाग की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
वन विभाग की निगरानी
वन विभाग रात के समय पिंजरा लगाकर निगरानी कर रहा है। इसके साथ ही, ड्रोन के माध्यम से भी जंगल और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कुटकिपारा में ग्रामीण पर हुए हमले के बाद। वन क्षेत्र से लगे गांवों में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।