{"_id":"6a894f7fa47897ff1d01f840","slug":"toddler-3-drowns-after-falling-into-water-filled-well-while-playing-at-home-in-dadar-basti-korba-news-c-1-1-noi1487-4638172-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, डूबने से मौत; परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, डूबने से मौत; परिवार में पसरा मातम
Sat, 22 Aug 2026 03:19 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:19 PM IST
एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घर के पास खेल रहा महज तीन साल का मासूम अचानक बाड़ी में बने कुएं में जा गिरा। काफी देर बाद जब परिजनों को बच्चे के घर में नहीं होने का पता चला और तलाश शुरू की गई, तब कुएं में उसका शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घर के पास खेल रहा महज तीन साल का मासूम अचानक बाड़ी में बने कुएं में जा गिरा। काफी देर बाद जब परिजनों को बच्चे के घर में नहीं होने का पता चला और तलाश शुरू की गई, तब कुएं में उसका शव दिखाई दिया। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
दर्दनाक हादसा मानिकपुर चौकी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34, पुरानी बस्ती दादर बस्ती का है। मृतक की पहचान अभियांस पटेल, पिता सतानंद पटेल, उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभियांस घर पर ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से लगी बाड़ी की ओर चला गया और वहां खुले कुएं के पास पहुंच गया। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया।
परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लगी। काफी समय बाद जब अभियांस दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोगों ने आसपास तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए जब वे बाड़ी की तरफ पहुंचे तो कुएं में बच्चे को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तत्काल उसे कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कुएं में पानी काफी बढ़ गया था। इसी वजह से मासूम गहरे पानी में डूब गया।
अभियांस दो भाइयों में सबसे छोटा था और आंगनबाड़ी जाता था। परिवार का लाडला होने के कारण उसकी मौत से घर में मातम छा गया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने बारिश के मौसम में खुले कुओं को लेकर चिंता जताते हुए उनकी घेराबंदी और सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।