फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   fire in shiv industries operating in industrial area korba

Korba News: फैक्ट्री में लगी भीषण, चारों ओर धुआं-धुआं, संचालक ने कहा- यह सामान्य घटना

Thu, 11 May 2023 11:54 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 May 2023 11:54 AM IST
सार
Register For Event

खरमोरा के इंडस्ट्रीयल एरिया में शिवा इंडस्ट्रीज नाम की ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। अगर देरी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
fire in shiv industries operating in industrial area korba
घटना स्थल पर मौजूद दमकल विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थानांतर्गत खरमोरा के इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित शिव इंडस्ट्रीज नाम की एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के बाहर नाली से निकलने वाले केमिकल में आग लगा। जिससे पूरे फैक्ट्री में आग फैल गई। घना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। जबकि संचालक को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


कोरबा के इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित एक फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसका नाम शिवा इंडस्ट्रीज है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में केमिकल से जुड़ा काम होता है। यही वजह है कि आग ने जल्द ही भीषण रुप अख्तियार कर लिया। देखते ही देखते धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। 
विज्ञापन


फैक्ट्री संचालक राहुल अग्रवाल ने बताया कि आगजनी की घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। हालांकि नुकसान का आंकड़ा काफी बड़ा जरुर हो सकता है। संचालक ने कहा कि ये घटना सामान्य है। इस पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार फैक्ट्री प्रबंधन है। जिसके द्वारा लापरवाही पूर्वक जले हुए ऑयल को नाली से फैक्ट्री से बाहर निकाला जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाली से निकल रहे ऑयल में आग लगी। जिसके बाद उसका फैलाव पूरे फैक्ट्री में हो गया। रिहायशी इलाके में हुई आगजनी की घटना से लोग एक समय दहशत में आ गए थे। समय पर अगर आग को नहीं बुझाया गया होता तो आग और ज्यादा फैल सकती थी। समय रहते आग को बुझा लेने से सभी ने राहत की सांस ली है। अगर देरी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed