फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED raids in Raipur and Durg: Team examines documents at Sushil Villa pandari

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा: सुशील विला में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही टीम, जानें क्या है मामला

Tue, 27 Oct 2026 11:22 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/दुर्ग Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 11:22 AM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रेड मारी। रायपुर के पंडरी में रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी ने दबिश दी। यहां पर घर के अंदर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की  जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि यह कार्रवाई किस मामले में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
ED raids in Raipur and Durg: Team examines documents at Sushil Villa pandari
सुशील विला पर पुलिस का पहरा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रेड मारी। रायपुर के पंडरी में रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी ने दबिश दी। यहां पर घर के अंदर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की  जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि यह कार्रवाई किस मामले में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।  ईडी  की टीम कागजों की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन




मंगलवार की सुबह की गई ईडी की छापेमारी से रायपुर और दुर्ग जिले में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की टीम पंडरी इलाके के रवि नगर में सुशील विला पहुंची है। घर के अंदर दस्तावेजों और कागजों की छानबीन कर रही है। वहीं अन्य पहलुओं की भी जांच पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा बल का जवान तैनात रहा। 
विज्ञापन






फिलहाल, खबर लिखे जाने तक यह मालूम नहीं चल सका है कि किस मामले में ईडी ने रेड मारी है। क्या मामला है और कौन व्यक्ति इस जांच के दायरे में है? दूसरी ओर ईडी की ओर से भी इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। वहीं दुर्ग जिले में भी किस संबंध में रेड पड़ी है। यह भी अज्ञात है। फिलहाल ईडी की टीम दोनों जगहों पर जांच कर रही है। कार्रवाई से जुड़ी अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed