{"_id":"6a05db72fa013e0a3400d1d3","slug":"durg-thief-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4282472-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: दुर्ग में सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: दुर्ग में सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
Thu, 14 May 2026 08:22 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 08:22 PM IST
दुर्ग पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 13 लाख रुपये से अधिक का चोरी का सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन
चोर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को आज गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दुर्ग और बालोद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इनके पास से लगभग 13 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर, नगदी और चोरी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग शुरू की थी। प्रकरणों की विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण और 1600 से अधिक निगरानी फुटेज खंगाले गए। इसमें आरोपी नौशाद की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
विज्ञापन
एसीसीयू और थाना वैशाली नगर पुलिस टीम ने नौशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नौशाद ने बताया कि वह अपने ससुराल गौतम नगर खुर्सीपार में रहकर मालवाहक वाहन चालक का काम करता था। आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह दिन में सूने मकानों की रेकी करता था और रात्रि में अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी से प्राप्त रकम से उसने एक हीरो डेस्टिनी वाहन खरीदा था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने गुरुनानक नगर, वैशाली नगर, हाउसिंग बोर्ड जामुल, चरोदा, राधिका नगर और पुदमनगर में चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बालोद जिले के करहीभदर क्षेत्र में भी चोरी की वारदातें कबूल कीं। चोरी के सोने-चांदी के जेवर महिलाओं के माध्यम से पावर हाउस स्थित शुभ-लाभ ज्वेलर्स में गिरवी रखे जाते थे। पुलिस ने इस मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक दुर्गेश गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने ज्वेलरी संचालक के पास से चोरी के 60 ग्राम सोना, 8.50 ग्राम चांदी, कैमरा, इंडक्शन चूल्हा और नगदी रकम जब्त की है। चोरी में प्रयुक्त हीरो डेस्टिनी वाहन भी जब्त किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 13,12,800 रुपये है। पुलिस ने नौशाद, नगीना, मदीना और दुर्गेश गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।