फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Illegal Hookah Operation Busted in Durg and Police Arrest 6 Accused

फ्लैट में हुक्का बार: दुर्ग पुलिस का नशे पर वार, छापामारी में हुक्का पीते छह लोगों को पकड़ा

Mon, 04 May 2026 03:26 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 03:26 PM IST
सार
Register For Event

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक फ्लैट में अवैध हुक्का संचालन का खुलासा किया। 

विज्ञापन
Illegal Hookah Operation Busted in Durg and Police Arrest 6 Accused
पुलिस ने हुक्का पीते 6 आरोपी गिरफ्तार।

विस्तार

दुर्ग :-पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने चरोदा स्थित एक फ्लैट में अवैध रूप से हुक्का संचालन का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में हुक्का पॉट,फ्लेवर और अन्य उपकरण सहित 13 हजार से अधिक का सामान बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने चरोदा स्थित एक फ्लैट में अवैध रूप से हुक्का संचालन का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में हुक्का पॉट, फ्लेवर और अन्य उपकरण सहित 13 हजार से अधिक का सामान बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चरोदा के विजय शांति हाईट्स के फ्लैट नंबर 23 में कुछ लोग अवैध रूप से हुक्का पिलाने और सेवन करने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान फ्लैट में 6 युवक हुक्का पीते और पिलाते पाए गए। पूछताछ में किसी के पास भी वैध अनुमति संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। 
 

पुलिस ने हुक्का पीते 6 आरोपी गिरफ्तार।


इसके बाद पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल जैन, हर्ष जैन, रौनक जैन, हिमांशु वर्मा, उज्जवल चतुर्वेदी और आयुष सिंह शामिल हैं। 



पुलिस को कार्रवाई के दौरान तीन हुक्का पॉट,  दो हुक्का बर्नर, एक हुक्का चार्जर, प्लास्टिक पाइप के पांच पैकेट, 17 पैकेट हुक्का फ्लेवर, एक डिब्बा फ्लेवर और सिल्वर कॉइल पेपर बरामद किया गया। 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 4(क) और 21 (क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हुक्का पीते छह को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed