Chhattisgarh: स्कूल वाहन में बच्चों को बंद कर सो गया चालक, रोत रहे छात्र; स्थानीय लोगों ने जगाकर कर दी पिटाई
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 18 Sep 2024 08:38 PM IST
बालोद जिले में एक निजी विद्यालय के वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। यहां एक ड्राइवर गाड़ी में ही सो गया और उसी गाड़ी में बच्चे भी थे। कुछ देर बाद बच्चे रोने लगे। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने खिड़की खोलकर ड्राइवर को जगाया। इसके बाद कुछ लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
स्कूल वाहन में सो गया चालक
- फोटो : अमर उजाला