Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh cold wave temperature drops 13 districts

छत्तीसगढ़: बादल छंटते ही बढ़ी ठंड की रफ्तार, बलरामपुर में 8.8 डिग्री पहुंचा पारा; 13 जिलों में रातें हुईं सर्द

Fri, 27 Nov 2026 10:24 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 27 Nov 2026 10:24 AM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। बलरामपुर 8.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि रायपुर में भी रात का पारा गिरने का अनुमान है।

विज्ञापन
chhattisgarh cold wave temperature drops 13 districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आसमान से बादल छंटने और मौसम साफ होने के बाद ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इनमें उत्तर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मैदानी इलाकों के जिले भी शामिल हैं। मौसम साफ होने के कारण रात में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा असर सरगुजा संभाग के जिलों में दिखाई दे रहा है, जहां बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज हुआ है, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है। वहीं सूरजपुर में रात का पारा 9.4 डिग्री और सरगुजा में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। सूरजपुर में तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। फिलहाल प्रदेश में मौसम ड्राई है और कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों और बस्तर में तापमान की स्थिति
मैदानी जिलों में भी रात की ठिठुरन महसूस की जा रही है। बालोद में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री और बेमेतरा में 6.5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, लेकिन इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी भागों के न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री का बड़ा अंतर देखा जा रहा है। बस्तर संभाग के जिलों में रात का पारा 19 से 21 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिसमें सुकमा में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर का मौसम और समय
राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम होकर 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहकर 16.4 डिग्री दर्ज किया गया था। आज रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed