{"_id":"6ad85d890055f68ee30153f9","slug":"chhattisgarh-accident-news-four-people-died-in-road-accident-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Wed, 21 Oct 2026 12:07 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कांकेर/ जीपीएम

Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:07 PM IST
छत्तीसगढ़ में बुधवार का दिन सड़क दुर्घटना के नाम रहा। दो सड़क हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है। पहली घटना कांकेर जिले की है। यहां पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी घटना गौरेला-पेंड्रा -मरवाही जिले की है, जहां 24 से अधिक लोग सड़क हादसे के शिकार हुए। जिनमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बुधवार का दिन सड़क दुर्घटना के नाम रहा। दो सड़क हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है। पहली घटना कांकेर जिले की है। यहां पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी घटना गौरेला-पेंड्रा -मरवाही जिले की है, जहां 24 से अधिक लोग सड़क हादसे के शिकार हुए। जिनमें दो लोगों की मौत हो गई।
कांकेर जिले में नंदनमारा के पास मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बाइपास पर चक्काजाम कर दिया है। इससे मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग है कि बाइपास मार्ग पर लाइट, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा के इंतजाम किए जाए, जिससे भविष्य में इस तरह के हादसे न हो सकें। बताया जाता है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदनमारा में बीती रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक नंदनमारा के निवासी थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है।
चक्काजाम जारी रखने की चेतावनी
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बाईपास मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, इसमें महिलाएं और बच्ची भी शामिल हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक चक्काजाम जारी रखेंगे। सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं पर ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है।
विज्ञापन
हादसे के नाम रही दशहरे की रात
दूसरी घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की है। यहां दशहरा की रात हादसों की रात साबित हुई। त्योहार की खुशियों के बीच अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में करीब 24 लोग हादसों का शिकार हुए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर किया गया है। करीब 19 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। दशहरा की रात हुए अधिकांश सड़क हादसों में बाइक सवार घायल हुए हैं। कई लोग दशहरा मेले से वापस लौटते समय दुर्घटनाओं का शिकार हुए, जबकि कुछ लोगों के नशे की हालत में गिरने से चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। रातभर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कुछ निजी साधन में तो कुछ 112 और 108 कि मदद से जिला अस्पताल पहुच रहे थे।
घायलों का इलाज जारी
मरवाही क्षेत्र के पास हुए हादसे में चंगेरी निवासी सूरज केवट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह रामगढ़ निवासी राजेश्वर सिंह गांव में किसी परिचित की बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश्वर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दोनों घटनाओं से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल हदशहरा की रात अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों के बाद जिला अस्पताल में घायलों की भीड़ पहुंची। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं, करीब 19 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, भर्ती घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है