{"_id":"6b064f04a322d549b504064c","slug":"cg-state-creator-and-influencer-awards-event-today-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स कार्यक्रम आज: मिलेंगे 16 अवॉर्ड, सीएम साय करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स कार्यक्रम आज: मिलेंगे 16 अवॉर्ड, सीएम साय करेंगे शिरकत
Wed, 25 Nov 2026 08:29 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:29 AM IST
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से माय सीजी गर्वनमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित इस समारोह में प्रदेशभर के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, फिल्ममेकर्स, फोटोग्राफर्स, ब्लॉगर्स, कलाकारों और स्टोरीटेलर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी क्रिएटर्स से संवाद करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, कला, पर्यटन और विरासत को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन की ओर से 25 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इस डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल रायपुर में कार्यक्रम होगा। इस आयोजन का संदेश है- अब हर स्क्रीन पर छाएगा छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से माय सीजी गर्वनमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित इस समारोह में प्रदेशभर के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, फिल्ममेकर्स, फोटोग्राफर्स, ब्लॉगर्स, कलाकारों और स्टोरीटेलर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी क्रिएटर्स से संवाद करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटल क्षेत्र में नवाचार करने वाली प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ ही प्रदेश में क्रिएटर इकोनॉमी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों में प्रतिभाओं का होगा सम्मान
समारोह में 16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को कुल 10 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। पुरस्कार श्रेणियों में लाइफस्टाइल, फूड एंड फैशन, कल्चर, हेरिटेज एंड टूरिज्म, क्रिएटिव, कॉमेडी एंड एंटरटेनमेंट तथा ट्राइबल वॉइस सहित विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के क्रिएटर्स से सीखने और संवाद का मिलेगा अवसर
समारोह में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के छह विजेता क्रिएटर्स और प्रसिद्ध आरजे शरत विशेष रूप से शामिल होंगे। जाने-माने डिजिटल क्रिएटर राज शमानी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता क्रिएटर्स के साथ कार्यशालाएं, विशेषज्ञ सत्र और नेटवर्किंग गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इन सत्रों से प्रदेश के उभरते डिजिटल क्रिएटर्स को कंटेंट निर्माण, नवाचार और डिजिटल क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा।
बस्तर की संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की दिखेगी अनूठी झलक
कार्यक्रम में आधुनिक डिजिटल रचनात्मकता के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता भी देखने को मिलेगी। भजन क्लबिंग के माध्यम से भक्ति और संगीत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया जाएगा। बस्तर रैम्प वॉक में बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक पहचान की झलक दिखाई देगी। इसके साथ ही पारंपरिक एवं आदिवासी नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगी।
डिजिटल माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान को मिलेगी नई ऊंचाई
आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के डिजिटल रचनात्मक समुदाय को व्यापक मंच उपलब्ध कराना और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। आज प्रदेश के युवा मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति, परंपराओं, पर्यटन स्थलों और स्थानीय कहानियों को देश-दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। यह आयोजन ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ उन्हें नए अवसरों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है।