Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cg-employee-selection-board-revised-exam-calendar-2027

छत्तीसगढ़: कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 का संशोधित कैलेंडर, भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें बदलीं

Fri, 13 Nov 2026 06:01 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 13 Nov 2026 06:01 PM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2027 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार आरक्षक भर्ती परीक्षा अब दिसंबर की बजाय मार्च-अप्रैल में आयोजित होगी। वहीं, 11 प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
cg-employee-selection-board-revised-exam-calendar-2027
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2027 के लिए नवीन संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत समूह-4 आरक्षक भर्ती परीक्षा अब दिसंबर 2027 के स्थान पर नौ माह पहले मार्च और अप्रैल में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पूर्व में आरक्षित रखी गई तिथि पर अब शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली 11 प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में भी व्यापक बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


नौ परीक्षाएं अब रविवार की जगह गुरुवार को
कर्मचारी चयन मंडल की अधिसूचना के अनुसार सभी 11 प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां बदली गई हैं। पूर्व में ये सभी 11 प्रवेश परीक्षाएं रविवार को आयोजित की जानी थीं। नए संशोधन के तहत 15 जून तक आयोजित होने वाली 11 प्रवेश परीक्षाओं में से नौ परीक्षाएं अब रविवार के स्थान पर गुरुवार को होंगी। शेष दो प्रवेश परीक्षाएं रविवार को ही आयोजित होंगी, किंतु उनकी तिथियों में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के हित में लिया गया निर्णय
कर्मचारी चयन मंडल के संयुक्त परीक्षा नियंत्रक केदार पटेल के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं सामान्यतः रविवार को आयोजित की जाती हैं। एक ही दिन दो परीक्षाएं आयोजित होने की स्थिति में अभ्यर्थियों के लिए समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखकर मंडल ने 15 जून तक अपनी प्रवेश परीक्षाएं गुरुवार को आयोजित करने का निर्णय लिया है।


छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2027 के अंत की बजाय परीक्षाएं शीघ्र आयोजित कराने का निर्देश दिया गया था। इसी निर्देश के अनुपालन में भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में यह संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed